एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार और सुशील मोदी के इफ्तार पर गिरिराज सिंह ने उठाए सवाल, कहा- नवरात्रि पर भी ऐसा करते

बिहार में विपक्षी पार्टी आरजेडी ने भी इफ्तार का आयोजन किया है लेकिन केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने इसकी तस्वीर साझा नहीं की है.

नई दिल्ली: बिहार में एक बार फिर से सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है. केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सीट से सांसद गिरिराज सिंह ने अपने ही नेताओं पर 'दावत ए इफ्तार' में जाने को लेकर सवाल उठा दिये हैं. उन्होंने बिहार में सत्तारूढ़ दलों (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) के नेताओं की चार तस्वीरों को ट्वीट करते हुए पूछा कि अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावा में आगे रहते हैं?

गिरिराज सिंह ने कहा, ''कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फ़ोटो आते??...अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है???''

गिरिराज सिंह ने जो तस्वीर साझा की है उसमें एनडीए के घटक दलों के नेताओं के नेताओं के अलावा महागठबंधन में शामिल हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी नजर आ रहे हैं. पहली तस्वीर में रामविलास पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिल रहे हैं और बगल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी खड़े हैं. यह तस्वीर एलजेपी की तरफ से आयोजित इफ्तार की है. दूसरी तस्वीर में नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, रामविलास पासवान नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर जेडीयू के इफ्तार की है.

वहीं तीसरी तस्वीर में नीतीश और मांझी नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर हम के इफ्तार की है. बिहार में विपक्षी पार्टी आरजेडी ने भी इफ्तार का आयोजन किया है लेकिन गिरिराज सिंह ने इसकी तस्वीर साझा नहीं की है.

गठबंधन में तकरार के बीच रामविलास पासवान के इफ्तार में पहुंचे नीतीश कुमार और सुशील मोदी

बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने ऐसे समय में अपने ही नेताओं पर सवाल उठाए हैं जब एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जेडीयू शामिल नहीं हुई है. वहीं जेडीयू के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने बिहार में कैबिनेट विस्तार में बीजेपी को जगह नहीं दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोरी की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोरी की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget