एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा: वीडियो जारी कर योगेश ने खुद को बताया निर्दोष, एक अन्य वीडियो में पथराव करता दिखा सुमित

बुलंदशहर हिंसा मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं और नए वीडियो सामने आ रहे हैं. सोमवार तीन दिसंबर को बुलंदशहर में हुई हिंसा के मामले में आरोपी बजरंग दल के नेता योगेश राज ने एक वीडियो जारी किया है और खुद को निर्दोष बताया है.

बुलंदशहर: सोमवार तीन दिसंबर को बुलंदशहर में हुई हिंसा के मामले में आरोपी बजरंग दल के नेता योगेश राज ने एक वीडियो जारी किया है और खुद को निर्दोष बताया है. एक अन्य वीडियो में सुमित को गोली लगती दिखाई दे रही है और एक पुलिसवाला भी जमीन पर पड़ा दिख रहा है. माना जा रहा है कि ये इंस्पेक्टर सुबोध की उस वक्त की वीडियो है जब उन्हें गोली लगी होगी. इस बीच पुलिस पर दो नाबालिग बच्चों के नाम भी गोकशी में डालने का आरोप लगा है. योगेश राज ने जारी किया वीडियो बजरंग दल के नेता योगेश राज को या तो गिरफ्तार किया जाएगा या फिर वो खुद सरेंडर करेगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल उसने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में वो खुद को निर्दोष बता रहा है. वो कह रहा है कि पुलिस मामला दर्ज कर रही थी तो फिर ऐसे में हंगामा क्यों किया जाएगा. उसने कहा कि दो घटनाएं घटी थीं जिसकी सूचना पाकर मैं वहां पहुंचा था. हम स्याना थाने में थे जहां हमें जानकारी मिली कि ग्रामीणों ने पथराव कर दिया है. एक पुलिसकर्मी और एक युवक भी इसमें मारे गए. जबकि दूसरी घटना में मैं मौजूद नहीं था. घटना का नया वीडियो आया सामने इस घटना का एक नया वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि आक्रोशित भीड़ पत्थरबाजी कर रही है. युवकों के हाथों में पत्थर और डंडे हैं. ये लोग खेतों की ओर पुलिसवालों को दौड़ा रहे हैं. इसी बीच घायल सुमित दिखाई देता है जिसके साथी उसे सहारा देकर ले जाते दिखते हैं. कुछ युवकों की आवाजें सुनाई देती हैं और हाथ में बंदूक लिए एक पुलिसवाला भी दिखता है. वीडियो खत्म होने से ठीक पहले एक पुलिसवाला खेत में गिरा दिखाई देता है. हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि वो कौन है. माना जा रहा है कि ये इंस्पेक्टर सुबोध ही हैं. नाबालिगों को बनाया आरोपी पुलिस ने गोकशी के मामले में दो नाबालिगों को आरोपी बनाया है जिसकी चर्चा शहर भर में हो रही है. दरअसल पुलिस ने गोकशी को लेकर भी मामला दर्ज किया है और उसके बाद हुए हंगामे के मामले में भी केस दर्ज किया गया है. गोकशी के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को भी आरोपी बना दिया है. आरोपी बच्चों में से एक के पिता ने बताया कि वो अपने बच्चे को लेकर थाने भी पहुंचे थे जहां पर मोबाइल नंबर आदि लिख लिया गया. दूसरा बच्चा उनका भतीजा है. 10-11 साल के इन लड़कों के नाम गोकशी में आने से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के नरेला की मिल में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
दिल्ली के नरेला की मिल में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
उद्धव ठाकरे को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- '2029 के चुनाव में...'
उद्धव ठाकरे को लेकर रामदास अठावले का बड़ा बयान, बोले- '2029 के चुनाव में...'

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget