एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा: पुलिस सूत्रों ने कहा- जीतू नाम के एक शख्स ने मारी थी इंस्पेक्टर सुबोध को गोली

पुलिस के सूत्रों मुताबिक जांच में सामने आया है कि जीतू नाम के एक शख्स ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारी थी, जीतू महाव गांव का ही रहने वाला है. उसकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में है. हिंसा वाले दिन वो यहीं था, पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए गई है.

बुलंदशहर: बुलंदशहर के स्याना में 3 दिसंबर को गोकशी की वारदात के बाद भड़की हिंसा  में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की मौत मामले में लगातार नई कड़ियां जुड़ती जा रही हैं. पुलिस के सूत्रों मुताबिक जांच में सामने आया है कि जीतू फौजी नाम के एक शख्स ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारी थी, जीतू महाव गांव का ही रहने वाला है. उसकी पोस्टिंग श्रीनगर में है. हिंसा वाले दिन वो यहीं था, पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई है. सूत्रों की मानें तो उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सच सामने आएगा.

बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह और सुमित की हत्या को पांच दिन हो चुके हैं लेकिन मुख्य आरोपी योगेश राज अब तक फरार है. आरोपी बजरंग दल के नेता योगेश राज और आरोपी शिखर अग्रवाल ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है.

शिखर का कहना है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की वजह से माहौल बिगड़ा. उसने आरोप लगाया कि सुबोध कुमार सिंह पूरे मामले में एक बार भी मौके पर नहीं आए. शिखर ने कहा अगर उसकी गलती है तो पुलिस उसे सूली पर लटका दे और अगर नहीं है तो उसके साथ कुछ ना किया जाए. शिखर ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवा उठाए हैं.

बता दें कि बुलंदशहर के स्याना में हिंसा और इसमें एक पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का पूरा महकमा सवालों के घेरे में है. इस बीच सूबे के पुलिस प्रमुख ओपी सिंह ने कहा है कि बुलंदशहर की घटना एक षड्यंत्र है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि गौ मांस कहां से आया. उसे वहां कौन लाया? पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह घटना सिर्फ लॉ एंड ऑर्डर का हिस्सा नहीं है. यह किसी साजिश का भी हिस्सा है. उन्होंने कहा हम इसकी जांच के लिए एजेंसी को लगाया गया है.

बुलंदशहर के स्याना में बीते बुधवार को एक बार फिर गोवंशों के अवशेष मिले. स्याना के नया गांव इलाके में ये अवशेष पाए गए हैं. सोमवार को भड़की हिंसा से सबक लेते पुलिस ने गोवंशों के अवशेषों को दफन करा दिया है. मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

शहीद के परिवार से सीएम योगी ने मुलाकात भी की है. डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि सुबोध सिंह के बच्चों की पढ़ाई और घर का लोन भी सरकार की तरफ से चुकाया जाएगा. इसके अलावा शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के नाम पर रोड का नाम रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपए की पूरी रकम परिवार को ही दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने, कांग्रेस ने राम को नकारा', गोरखपुर में CM योगी का हमला
'सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने, कांग्रेस ने राम को नकारा', गोरखपुर में CM योगी का हमला
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget