एक्सप्लोरर

बीएसपी नेता ने बलिया के जिलाधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

बलिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डीएम और बीएसपी के नेता के बीच हो रहा विवाद देखा जा सकता है. इस खबर में जानिए आखिर ये पूरा मामला क्या है.

बलिया: यूपी के बलिया जिले से दलित छात्रों के साथ भेदभाव का एक मामला सामने आया था जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था. इस मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे. तभी बीएसपी के कुछ नेता भी वहां पहुंच गए. प्रशासनिक अधिकारियों और बीएसपी नेताओं के बीच जो बातचीत हुई उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक प्राथमिक विद्यालय में दलित छात्रों से भेदभाव के आरोप की शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे बीएसपी प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है. बीएसपी समन्वयक मदन राम ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को वह पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लेकर प्रकरण की जांच के लिए रामपुर स्थित विद्यालय को गये थे.

मदन राम का आरोप है कि प्रतिनिधिमंडल जब विद्यालय में था, तब जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत भी वहां पहुंचे थे. बीएसपी नेता का आरोप है कि जिलाधिकारी ने उनसे अभद्रता की है. इस बीच दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी वायरल हुआ है.

मदन राम ने प्रशासन पर दलित छात्रों के साथ भेदभाव की जांच में लीपापोती का तथा जिलाधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. जिलाधिकारी ने किसी तरह की अभद्रता करने से साफ इंकार किया.

मायावती ने किया था ट्वीट

बीएसपी मुखिया और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस मामले को उठाया था और कार्रवाई की मांग की थी. मायावती ने ट्वीट किया - यूपी के बलिया जिले के सरकारी स्कूल में दलित छात्रों को अलग बैठाकर भोजन कराने की खबर अति-दुःखद व अति-निन्दनीय. बीएसपी की माँग है कि ऐसे घिनौने जातिवादी भेदभाव के दोषियों के खिलाफ राज्य सरकार तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि दूसरों को इससे सबक मिले व इसकी पुनरावृति न हो.

ये है पूरा मामला

बलिया के रामपुर इलाके के प्राथमिक विद्यालय में कुछ बच्चे अपने घर से खाने के लिए प्लेट लाते हैं और एससी, एसटी बच्चों के साथ मिड डे मील नहीं खाते हैं. एक बच्चे ने कहा कि स्कूल की प्लेटों में सब लोग खाना खाते हैं इसलिए हम अपनी प्लेट घर से लाते हैं.

स्कूल के प्रिंसीपल पुरुषोत्तम गुप्ता ने कहा,"हम बच्चों से साथ बैठ कर खाने को कहते हैं लेकिन जैसे ही हम जाते हैं, वे लोग फिर से अलग हो जाते हैं. शायद ऐसा घर पर बताया जाता होगा. हम सिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि सभी लोग बराबर हैं लेकिन फिर भी थोड़ा बहुत भेदभाव तो है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar New CM Live: JDU में बढ़ा विरोध, कार्यकर्ता साफ-साफ ले रहे संजय झा और ललन सिंह का नाम, नीतीश कुमार के परिजन का दावा
Live: JDU में बढ़ा विरोध, कार्यकर्ता साफ-साफ ले रहे संजय झा और ललन सिंह का नाम, नीतीश कुमार के परिजन का दावा
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
'मुसलमान आज के राक्षस...वध करना जरूरी', पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के बिगड़े बोल
'मुसलमान आज के राक्षस...वध करना जरूरी', पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के बिगड़े बोल
Chhattisgarh News: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर घायल
छत्तीसगढ़: जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 4 लोगों की मौत, 9 गंभीर घायल

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
Foods That Help You Sleep: गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
Embed widget