एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देकर वकील के मुंशी ने फैलाई सनसनी

इलाहाबाद: इलाहाबाद में लाल स्याही से धमकी भरी चिट्ठी लिखकर हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चिट्ठी मिलने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी सिरफिरे की पहचान कर ली है. हालांकि अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट की सुरक्षा एहतियातन बढ़ा दी गई है.

हाईकोर्ट कैम्पस में अफरा-तफरी का माहौल

चिट्ठी मिलने के बाद हाईकोर्ट कैम्पस में हड़कंप मचा रहा. अफसरों का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हाईकोर्ट कैम्पस में कुछ महीने पहले ही टिफिन बम मिलने से इस बार अफरा तफरी का माहौल रहा.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल शाम लाल स्याही से लिखी हुई एक धमकी भरी चिट्ठी मिली थी. चिट्ठी में लिखा था कि अदालत ने यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान को तलब कर उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी, इसलिए उसका बदला लेने की खातिर हाईकोर्ट कैम्पस को शुक्रवार को बम से उड़ा दिया जाएगा.

अफसरों और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

चिट्ठी मिलते ही अफसरों और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. रात करीब ढाई बजे शहर के कैंट थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की गई. कैम्पस में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो आरोपी की पहचान हो गई.

अफसरों के मुताबिक़ चिट्ठी रखकर दहशत फ़ैलाने वाला शख्स हाईकोर्ट के ही एक वकील का मुंशी है. भाई से झगडे के बाद पिछले कुछ दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने हाईकोर्ट पहुंचे एसएसपी आनंद कुलकर्णी के मुताबिक़ मुंशी ने सिर्फ प्रचार पाने के लिए यह हरकत की थी. हालांकि सुरक्षा कारणों से वकील और उनके मुंशी का नाम सार्वजानिक नहीं किया गया है. चिट्ठी भेजने के बाद से मुंशी घर छोड़कर फरार है.

काफी कड़ी कर दी गई हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था

अफसरों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. दूसरी तरफ धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है. पुलिस की टीमें खोजी कुत्तों और एंटी माइंस टीम के साथ लगातार निगरानी कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget