एक्सप्लोरर

कार्यालय उद्घाटन के बहाने कार्यकर्ताओं का दिल जीतने आएंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 फरवरी को बुलंदशहर आयेगें. बुलंदशहर के गंगानगर स्थित बीजेपी के नये कार्यालय का अमित शाह उद्घाटन करेगें.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 फरवरी को बुलंदशहर आयेगें. बुलंदशहर के गंगानगर स्थित बीजेपी के नये कार्यालय का अमित शाह उद्घाटन करेगें. इस मौके पर उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अमित शाह के साथ होगें. बुलंदशहर के बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन के साथ प्रदेश के 51 नवनिर्मित बीजेपी कार्यालयों का भी उद्घाटन किया जायेगा.

बुलंदशहर बीजेपी के जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि 6 फरवरी को गंगानगर में बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यअतिथि होगें. इस मौके पर एक नई पहल की शुरुआत की गई है. कार्यालय प्रवेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं को परिवार समेत आमंत्रित किया गया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे. इस कार्यक्रम के लिए बुलंदशहर को चुना गया है यह हमारे लिए गर्व की बात है.

तैयारी: महात्मा गांधी की तस्वीर पर गोली चलाने के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

बीजेपी के इस कार्यक्रम में 10 से 12 हजार कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग जुटेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, लोकसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अलावा प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के सभी संगठन के नेता भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. दोपहर करीब 2:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष हेलीकॉप्टर के जरिए बुलंदशहर पहुंचेंगे. बुलंदशहर के अलावा 50 अन्य बीजेपी के नवनिर्मित कार्यालयों का भी कंप्यूटरीकृत पैनल से शुभारंभ किया जाएगा.

कारपोरेट की तर्ज पर बना है बुलंदशहर का नया बीजेपी कार्यालय-

गंगानगर कालोनी में करीब तीन सौ वर्गमीटर के क्षेत्रफल में बना यह कार्यालय दो मंजिला है. ग्राउन्ड फ्लोर पर पदाधिकारियों के लिए कमरा, जिला अध्यक्ष का आफिस, गेस्टरूम, वीडियो कांफ्रेसिंग रूम, सोशल मीडिया रूम और ई-लाइब्रेरी बनाई गयी है. पहली मंजिल पर पूरे क्षेत्रफल में एक बड़ा हॉल तैयार किया गया है. जहां ढाई सौ से तीन सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. इस मंजिल का इस्तैमाल जिला कार्यकारिणी की बैठक के लिए होगा. दूसरी मंजिल पर दो गेस्टरूम, वॉशरूम और एक रसोई का निर्माण किया गया है. पूरा आफिस वाईफाइ से लैस रहेगा.

ममता पर निशाना: योगी का हेलीकॉप्टर रोकने वाली ममता अपनी हार नहीं रोक पाएंगी- बीजेपी

मेरठ में नये क्षेत्रीय कार्यालय का भी होगा उद्घाटन-

अभी तक बीजेपी के पश्चिमी यूपी का क्षेत्रीय कार्यालय गाजियाबाद में हुआ करता था. मगर अब मेरठ में बीजेपी के नये क्षेत्रीय कार्यालय का निर्माण किया गया है. संगठन की दृष्टि से 19 और शासकीय दृष्टि से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जनपद इस कार्यालय के कार्यक्षेत्र में रहेगें. मेरठ के बागपत रोड पर हरमन सिटी में निर्मित बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय को करीब एक हजार वर्ग गज क्षेत्रफल में बनाया गया है. तीन मंजिला भवन में मुख्यत: तीन कार्यालय होंगे जिनमें क्षेत्रीय कार्यालय के अलावा जिला और महानगर का कार्यालय भी शामिल है. यह कार्यालय भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. एक तरह से अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह कार्यालय बीजेपी की गतिविधियों को बड़ा केन्द्र होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के आसार, रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी में CJP, दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के आसार, रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी में CJP, दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget