एक्सप्लोरर

राहुल, अखिलेश, मायावती जनता को बताएं कि अयोध्या में राममंदिर बनना चाहिए या नहीं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग कान खोलकर सुन लें. राहुल गांधी से मेरा कहना है कि चुनाव में जाने से पहले अयोध्या में राममंदिर निर्माण के पक्ष में आप हो या नहीं, इसकी घोषणा करके जाइये.

अमरोहा: लोकसभा चुनाव के लिए बूथ अध्यक्षों में जोश भरने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राममंदिर मुद्दे पर दांव चला है. उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती का मंच से नाम लेकर कहा कि चुनाव में जनता के बीच जाने से पहले उनको यह बताना चाहिए कि वो अयोध्या में राममंदिर निर्माण के पक्ष में है या नहीं. अमित शाह ने कहा कि अगर उनसे यही सवाल पूछा जायेगा तो उनका जबाब है कि बीजेपी अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है.

बीजेपी अध्यक्ष ने अपने भाषण में कहा कि जनता और हम सभी लोग चाहते हैं कि अयोध्या में मंदिर जल्द से जल्द बने. जयश्रीराम का नारा लगाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अमित शाह ने कहा कि राममंदिर निर्माण बीजेपी का संकल्प है, निश्चय है. इसके लिए हमारे मन के अंदर कोई दुविधा नही है, लेकिन कोर्ट में जब भी केस आता है कांग्रेस के वकील कपिल सिब्बल खड़े होकर कहते हैं कि 2019 के चुनाव तक यह मत करिये. सर्वोच्च अदालत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ इन्पिचमेंट लाया गया. केवल इसलिए कि केस न चल पाये.

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग कान खोलकर सुन लें. राहुल गांधी से मेरा कहना है कि चुनाव में जाने से पहले अयोध्या में राममंदिर निर्माण के पक्ष में आप हो या नहीं, इसकी घोषणा करके जाइये. यही घोषणा अखिलेश यादव और मायावती भी करें. 70 साल से यह केस देश की अलग-अलग अदालत में चल रहा है, लेकिन निपटारा नहीं होता है. रामजन्मभूमि न्यास ने अधिग्रहीत जमीन वापिस मांगी है. मोदी सरकार ने 42 एकड़ जमीन न्यास को वापिस देने का फैसला किया है. हम कोर्ट में हलफनामा लेकर गये हैं. यह जमीन कांग्रेस सरकार ने अधिग्रहीत की थी.

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने रोहिंग्या और घुसपैठियों को रोकना का काम शुरू किया है. ये घुसपैठिये कांग्रेस पार्टी के वोटर हैं. 2019 में सत्ता में आने के बाद नरेन्द्र मोदी सरकार अगले 5 सालों में कश्मीर लेकर कन्याकुमारी तक और आसाम से लेकर गुजरात तक एक भी घुसपैठिये को देश में नहीं रहने देगी. इस चुनाव में हरेक कार्यकर्ता को 50 फीसदी वोट की लड़ाई लड़नी है. 50 फीसदी में बीजेपी और बाकी 50 फीसदी में विरोधी पार्टियां और गठबंधन रहेगें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित! PHQ के प्रोटेस्ट का किया था नेतृत्व
दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित! PHQ के प्रोटेस्ट का किया था नेतृत्व
पूर्व पीएम चंद्रशेखर पर अभद्र टिप्पणी का मामला, बलिया में FIR दर्ज
पूर्व पीएम चंद्रशेखर पर अभद्र टिप्पणी का मामला, बलिया में FIR दर्ज
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
रामपुर पुलिस ने महिला जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग
रामपुर पुलिस ने महिला जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget