एक्सप्लोरर

सुर्खियों में बने रहने के लिए कफील ने दिया निंदनीय बयान: सांसद कमलेश पासवान

कमलेश पासवान ने कहा कि यह सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए की गई बयानबाजी है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वह किसी भी जांच में सहयोग करने को तैयार हैं.

गोरखपुर: बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने पत्रकार वार्ता करके डॉक्टर कफील के द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा है कि यह सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए की गई बयानबाजी है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वह किसी भी जांच में सहयोग करने को तैयार हैं. उनकी और उनके मित्रों की डॉक्टर कफील के परिवार से न तो कोई जान पहचान है और ना ही किसी तरह की रंजिश, डॉक्टर कफील के सारे लगाए हुए आरोप बेबुनियाद और राजनीति से दुष्प्रेरित हैं.

डॉक्टर कपिल और उनके भाई का विवादों से है पुराना नाता

डॉक्टर कफील और उनके भाई प्रॉपर्टी डीलर काशिफ के बारे में बताते हुए सांसद ने कहा कि डॉक्टर कफील का विवादों से पुराना नाता रहा है. एक महिला के द्वारा बलात्कार का आरोप लगाए जाने पर वह तिहाड़ जेल भी काट चुके हैं. यही नहीं बल्कि मेडिकल की परीक्षा में उनकी जगह किसी और व्यक्ति के बैठकर परीक्षा देने का भी एक मामला उनके ऊपर विचाराधीन है. जबकि उनके छोटे भाई काशिफ की गोरखपुर शहर में आधा दर्जन से अधिक जमीनी विवादों में संलिप्तता है. काशिफ सपा शासनकाल में दर्जनों जमीनों में हस्तक्षेप करते रहे हैं और विरोध करने वालों को शासकीय संरक्षण से फर्जी मुकदमों में बंद करवा कर उत्पीड़न करवाया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी काशिफ ने अपने पांव में खुद गोली मारकर एक 60 वर्षीया महिला और 55 वर्षीय पुरुष को हत्या के प्रयास के फर्जी मुकदमे में फंसाया था.

सांसद ने कहा- YouTube पर सुना डॉक्टर कफील का बयान सांसद ने कहा कि उन्होंने डॉक्टर कफील का बयान YouTube पर सुना. उन्हें बहुत हैरानी हुई कि डॉ कफील ने अपनी प्रेसवार्ता में यह इल्जाम लगाया है कि बांसगांव सांसद का माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विरोध है. घटना के दिन माननीय मुख्यमंत्री शहर में थे और कमलेश पासवान ने यह हमला मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश में करवाया है. सांसद ने कहा कि, ''इस बयान से डॉक्टर कफील का मानसिक दिवालियापन सामने आता है.जिस व्यक्ति के भाई पर जानलेवा हमला हुआ हो उसके पास इतनी फुर्सत है कि वह प्रदेश की राजधानी में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है और राजनीति से दुष्प्रेरित आरोप लगा रहा है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी डॉक्टर कफील ने उन पर आरोप लगाया था, लेकिन वे चुप रहे. लेकिन आज जब बात काफी आगे बढ़ चुकी है तब वह बयान देने सामने आए हैं. सांसद ने कहा कि, वह किसी भी जांच का स्वागत करने को तैयार है.अगर सीबीआई जांच की मांग की गई है तो सांसद उस जांच में पूरा सहयोग करेंगे''.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत-BJP के बीच सिमटी लड़ाई, 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत-BJP के बीच सिमटी लड़ाई, 23 उम्मीदवारों की जमानत जब्त

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget