एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भतीजे पर छेड़छाड़, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, FIR दर्ज

महिला फार्मासिस्ट ने विधायक के भतीजे पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, लूट और सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है. उसकी तहरीर पर कानपुर के बर्रा थाने में विधायक के भतीजे डॉ मानवेन्द्र सिंह समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

कानपुर: बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर रेप और हत्या के मामले में जेल में हैं. अब एक महिला फार्मासिस्ट ने विधायक के भतीजे पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, लूट और सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है. उसकी तहरीर पर कानपुर के बर्रा थाने में विधायक के भतीजे डॉ मानवेन्द्र सिंह समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता 2015 से 2017 तक नेशनल कराटे चैम्पियन रही है, पीड़िता का आरोप है कि मानवेन्द्र सिंह ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फोटो और वीडियो को एडिट कर वायरल किया है.

बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला फार्मासिस्ट के पद पर जनपद उन्नाव में कार्यरत थी. इस तैनाती के दौरान महिला फार्मासिस्ट की मुलाकात होम्योपैथिक डॉ मानवेन्द्र सिंह से हुई. महिला की मानवेन्द्र सिंह से दोस्ती हो गई और अक्सर एक दूसरे से मिलने लगे.

महिला फार्मासिस्ट का आरोप है कि मानवेन्द्र उसके साथ गलत हरकते लगा, वह शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाने लगा. जब उसने इसका विरोध किया तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी, जान से मारने की धमकी और परिवार के सदस्यों की हत्या करने की धमकी देने लगा.

मानवेन्द्र की इन्हीं हरकतों से तंग आ कर उसने अपना ट्रांसफर कानपुर करा लिया. पीड़िता ने कहा कि उसके बाद भी मानवेन्द्र ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा, वो लगातार मेरा पीछा करता था, अपनी कार में मुझे खींचने की कोशिश करता था. जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे अश्लील वीडियो फेसबुक, व्हाट्सअप पर वायरल कर दिए.

उसने बताया कि अपनी शिकायत दर्ज कराने लिए बर्रा थाने के एक हफ्ते से चक्कर काट रही हूं. लेकिन पुलिस ने मेरी फरियाद नहीं सुनी, मानवेन्द्र सिंह की उन्नाव से कानपुर तक जबरदस्त पैठ है. इसके बाद मैंने बीते गुरुवार को एडीजी जोन अविनाश चन्द्र से मिलकर पूरी घटना से अवगत कराया. तब जाकर बर्रा थाने में एफ़आईआर दर्ज हुई और मुकदमा लिखा गया.

पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2017 में भी उसने उन्नाव के महिला थाने में मानवेन्द्र सिंह के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कराई थी. लेकिन मानवेन्द्र सिंह ने उसके छोटे भाई को किडनैप कर लिया था. जिसकी वजह से उसे समझौता करना पड़ा था.

बर्रा इन्स्पेक्टर रवि श्रीवास्तव के मुताबिक महिला की तहरीर पर आईटी एक्ट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी लूट जैसी धाराओ में मुकदमा लिखा गया है. इस घटना में सहयोग करने वाले 11 लोगों के खिलाफ भी इन्ही धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget