एक्सप्लोरर

जानिए राजस्थान में बीजेपी के घोषणापत्र और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का खास कनेक्शन

राजस्थान में बीजेपी के घोषणापत्र और योगी आदित्यनाथ का कनेक्शन आप जानते हैं? चलिए हम बताते हैं. ये कनेक्शन यूपी के मुख्यमंत्री के गुरू गोरखनाथ से है.

लखनऊ: राजस्थान में बीजेपी के घोषणापत्र और योगी आदित्यनाथ का कनेक्शन आप जानते हैं? चलिए हम बताते हैं. ये कनेक्शन यूपी के मुख्यमंत्री के गुरू गोरखनाथ से है. इसी बहाने पार्टी राज्य में नाथ संप्रदाय के लोगों को लुभाने की कोशिश में है. पश्चिमी राजस्थान में इस समाज के लाखों वोटर हैं. गुरू गोरक्षनाथ के मान सम्मान की आड़ में बीजेपी इनके वोट की जुगाड़ में है. इसीलिए पार्टी के संकल्प पत्र में गोरक्षनाथ के नाम पर स्मारक से लेकर लाइब्रेरी बनाने तक के वादे किए गए हैं.

लेकिन सबसे दिलचस्प है ‘गोरखधंधा’ शब्द पर बैन लगाने का बीजेपी का वादा. कहा गया है कि सरकार बनने पर इस शब्द के लिखने पढ़ने पर रोक लगा दी जायेगी. पार्टी के संकल्प पत्र में लिखा है “अनैतिक/बुरे कार्य/ ग़लत कार्य हेतु गोरखधंधा शब्द को प्रतिबंधित कर दंडित करने के लिए क़ानून बनाया जायेगा”. मतलब ये कि अगर बीजेपी की सरकार दुबारा बनी तो गोरखधंधा लिखने, पढ़ने और बोलने वालों को जेल भी जाना पड़ सकता है.

आप सोच रहे होंगे इस शब्द से बीजेपी को अचानक इतनी नफ़रत क्यों हो गई? हम बताते हैं. यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ तो गोरक्षनाथ पीठ के महंत भी हैं. बस शब्दों के मिलते जुलते बोल होने के कारण इसे बैन करने का वादा किया गया है. कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह कहते हैं गुरू गोरक्षनाथ जी महान संत थे, बीजेपी के नेता शब्दों की ग़लत व्याख्या कर रहे हैं.

बीजेपी ने राजस्थान के लिए जारी मैनिफ़ेस्टो में नाथ संप्रदाय के मठों और मंदिरों के जीर्णोद्धार का भरोसा दिया गया है. ये भी कहा गया है कि गुरू गोरखनाथ जी का राष्ट्रीय स्मारक बनाया जायेगा. बीजेपी की सरकार बनने पर सिलेबस में उनके जीवन को शामिल किया जायेगा. सरकारी स्कूलों में गुरू गोरक्षनाथ के योग के योगदान को पढ़ाने का वादा किया गया है. गुरू के सम्मान में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में लाइब्रेरी बनाने की बात भी कही है.

पश्चिमी राजस्थान में नाथ संप्रदाय के अनुयायियों का दबदबा है. बीकानेर से लेकर बाड़मेर तक. उनके प्रभाव को देखते हुए ही बीजेपी गुरू गोरक्षनाथ के नाम का जाप कर रही है. क्या पता गुरू नाम से ही चुनाव में उद्धार हो जाए. वैसे राजस्थान में पार्टी की हालत ठीक नहीं है. नाथ समाज के लोगों में गोरक्ष पीठ के महंत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा सम्मान है. इसीलिए पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है. उनकी बड़ी डिमांड है. लगातार तीन दिनों तक योगी ने धुँआधार चुनाव प्रचार किया. अभी उन्हें कुछ और रैलियां करनी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
अब NCP को लगेगा झटका? इस नेता ने सुनेत्रा पवार को सौंपा इस्तीफा, शिंदे गुट में जाने की चर्चा
अब NCP को लगेगा झटका? प्रताप देशमुख ने सुनेत्रा पवार को सौंपा इस्तीफा, शिंदे गुट में जाने की चर्चा

वीडियोज

Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP
Ram Mandir Theft: चढ़ावा चोरी और 'वो पांच' ! | Daan Chori | Champat Rai | Tinnu

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget