एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता ने कहा-धनतेरस पर बर्तन नहीं, तलवार खरीदें, पार्टी ने बयान से बनाई दूरी

देवबंद नगर के बीजेपी अध्यक्ष गजराज राणा ने ये बात कही. हालांकि उनके इस बयान से बीजेपी ने दूरी बना ली है. यूपी के पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करती है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के देवबंद में बीजेपी के एक नेता ने हिंदू समुदाय से 'धनतेरस पर बर्तनों के बजाय लोहे से बनी तलवारें' खरीदने के लिए कहा है. धनतेरस हर साल दीपावली से पहले मनाया जाता है. धनतेरस पर लोग बर्तन या धातु से बनी चीजें खरीदते हैं. इस साल धनतेरस 25 अक्टूबर (शुक्रवार) को मनाया जाएगा.

देवबंद नगर के बीजेपी अध्यक्ष गजराज राणा ने शनिवार रात मीडिया से कहा, "अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द ही आने की उम्मीद है और हमें भरोसा है कि यह राम मंदिर के पक्ष में होगा. हालांकि, इससे माहौल बिगड़ सकता है, इसलिए सोने के आभूषणों और चांदी के बर्तनों के बजाय लोहे की तलवारें इकट्ठा करना उचित है. जरूरत के समय में ये तलवारें हमारी रक्षा करने में काम आएंगी."

करतारपुर साहिब दर्शन रजिस्ट्रेशन फिलहाल टला, पाकिस्तान हर श्रद्धालु से 20 डॉलर फीस लेने पर अड़ा

हालांकि, राणा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी समुदाय या धर्म के खिलाफ 'एक शब्द' भी नहीं कहा है. उन्होंने कहा, "यहां तक कि हम अपने धार्मिक रिवाजों में हथियारों की पूजा करते हैं और हमारे देवी-देवताओं ने भी परिस्थितियों के आधार पर हथियारों का इस्तेमाल किया है. मेरा बयान वर्तमान में बदलते परिवेश और मेरे समुदाय के सदस्यों के लिए एक सुझाव के संदर्भ में है. इसका कुछ और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए."

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव: बीजेपी के मुकाबले फीका रहा कांग्रेस का प्रचार अभियान

इस बीच, राणा के बयान से बीजेपी ने दूरी बना ली है. उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रवक्ता चंद्रमोहन ने कहा, "बीजेपी इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करती..अगर यह उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने जो कुछ भी कहा है वह उनकी व्यक्तिगत सोच है. पार्टी के नेताओं के लिए एक बहुत ही स्पष्ट दिशानिर्देश है. कोई भी काम या बयान कानून के दायरे में किया जाना चाहिए या कहा जाना चाहिए और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है." राणा विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं. लोकसभा चुनाव प्रचार की पूर्व संध्या पर, बीजेपी नेता ने कहा था कि 'दारुल उलूम (देवबंद में) आतंकवाद का पर्याय है.'

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget