एक्सप्लोरर

मुस्लिम क्षेत्रों में बढ़ी बीजेपी की सक्रियता, एससी वोटरों के बाद मुस्लिम वोटरों पर बीजेपी की नजर

यूपी में बीजेपी ना केवल मुस्लिम इलाकों में सरकारी योजनाओं का प्रचार कर रही है बल्कि मुस्लिम क्षेत्रों के विकास के लिए भी काम करने शुरु कर दिए हैं. पढ़ें ये खास खबर.

कानपुर: लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल कर बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है. सरकार बनने के बाद बीजेपी के नेता और नवनिर्वाचित सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्य भी शुरू कर दिया है. बीजेपी ने मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में अपनी चहल कदमी तेज कर दी है. कानपुर के नवनिर्वाचित सांसद सत्यदेव पचौरी मुस्लिम क्षेत्रों में जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उनके निवारण का आश्वासन दे रहे हैं. बीजेपी नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव में मुस्लिम वोटरों ने बीजेपी पर भरोसा जताया है.

2019 लोकसभा चुनाव में मुस्लिम आबादी वाली विधानसभा सीटें जैसे कैंट और आर्यनगर में बीजेपी को बड़ी संख्या में वोट हासिल हुए हैं. जिसकी वजह से बीजेपी का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है, इस वोट प्रतिशत को आने वाले वक्त में और बढ़ाने के लिए बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों के साथ मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में पैठ बना रहे हैं. वे मुस्लिमों की समस्याओं को सुनने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

बीजेपी पिछले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के ओबीसी और एससी वोटरों में सेंध लगाने में कामयाब रही है. जिसका नतीजा हाल में ही हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों में सामने देखने को मिला है. कुछ इसी तरह अब बीजेपी मुस्लिम वोटरों को साधने में जुटी है. बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में बैठक कर रहा है.

ईद के बाद से लगातार सांसद सत्यदेव पचौरी मुस्लिमों के साथ बैठक कर रहे हैं. सत्यदेव पचौरी का कहना है कि मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों का विकास किया जाएगा, समाज का प्रत्येक वर्ग को विकास की योजनाओं से जोड़ा जाएगा. बीजेपी सब का साथ सब का विकास के स्लोगन के साथ लगातार आगे बढ़ रही है. इसी वजह से समाज के सभी वर्गों का साथ पार्टी को मिल रहा है. समाज का कोई वर्ग विकास से नहीं छूटेगा, मुस्लिमों को रोजगार से भी जोड़ने की तैयारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
Datia By-election Result 2026 Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget