एक्सप्लोरर

बिहार ट्रिपल मर्डर केस: तेजस्वी यादव का आरोप- जेडीयू विधायक को बचा रहे हैं CM नीतीश कुमार

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर अपने विधायक को बचाने का आरोप लगाया है.विधायक अमरेंद्र नाथ पांडेय बिहार ट्रिपल मर्डर केस का आरोपी है.

पटना: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी पार्टी जेडीयू के एक विधायक को गोपालगंज जिले में तीन लोगों की हत्या के मामले में बचाने का आरोप लगाया है.

सीबीआई करे मामले की जांच

तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल फागु चौहान से मुलाकात कर मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की. आरजेडी नेता तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि पुलिस गोपालगंज जिले में कुचायकोट विधानसभा इलाके से जेडीयू विधायक अमरेंद्र नाथ पांडेय उर्फ पप्पू पांडे को गिरफ्तार नहीं कर रही है क्योंकि वे मुख्यमंत्री के करीबी हैं.

गंभीर रूप से घायल हैं जेपी यादव

पांडेय का नाम गोपालगंज के आरजेडी नेता जेपी यादव के आवास पर रविवार रात को हुए हमले के संबंध में दर्ज एफआईआर में दर्ज किया गया है. हमले में यादव के माता-पिता और एक भाई की हत्या कर दी गई. यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने पांडेय के भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि पुलिस विधायक का पता लगा रही है.

तेजस्वी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

तेजस्वी यादव ने कहा, "अगर कल शाम (शुक्रवार शाम) तक पप्पू पांडेय को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो मैं सरकार को चेतावनी देता हूं, मैं अपनी पार्टी के सभी विधायकों को साथ लेकर गोपालगंज पहुंच जाऊंगा." बाद में तेजस्वी ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा जिसमें गोपालगंज में हुई हत्याओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है.

बिहार के डिप्टी सीएम ने किया ट्वीट

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि एनडीए सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करती है, इसलिए कुछ आपराधिक घटनाओं पर विपक्ष को छाती पीटने की जरूरत नहीं है. कानून अवश्य अपना काम करेगा.

ये भी पढ़ें-

लॉकडाउन-5 हो या न हो, कैबिनेट सचिव राजीव गाबा करेंगे राज्यों के सेक्रेटरी-हेल्थ सेक्रेटरी के साथ बैठक

सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर कार में सैनिटाइजर के बम बनने का दावा, जानिए सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget