एक्सप्लोरर

पटना: तीन दिनों से घर में फंसे डिप्टी सीएम सुशील मोदी को किया गया रेस्क्यू, तेजस्वी ने साधा निशाना

राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है. ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आसमान से हुई आफत की बारिश ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है. हर तरफ पानी ही पानी है. लोगों को परेशानियों का सामना कर रहा है. राहत और बचाव का काम जारी है. आम लोग तो परेशान हैं ही, इस बारिश ने 'सरकार' को भी नहीं छोड़ा. तीन दिनों से राजेंद्र नगर वाले घर में फंसे उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को एनडीआरफ की टीम ने रेस्क्यू किया गया.

सुशील मोदी अपने घर में पिछले तीन दिनों से बंद थे. उनका घर राजेन्द्र नगर में ही है. उनके घर के निचले हिस्से में पानी घुस गया था. फर्स्ट फ्लोर को खाली कर दिया था. सुशील मोदी सरकारी आवास में न रहकर राजेन्द्र नगर में अपने पैतृक आवास में ही रहते हैं. इसके अलावा बाढ़ का पानी कृषि मंत्री प्रेम कुमार के घर में घुस गया है.

पटना में कंकड़बाग में इतना पानी भरा हुआ है कि लोगों को ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है. उधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दो आईएएस और 22 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की आपदा से निपटने के लिए तैनाती की. उन्होंने हालात का जायदा लेने केलिए शहर का हवाई दौरा भी किया. पानी में फंसे लोगों के लिये हेलिकॉप्टर की मदद से खाने के पैकेट और राहत सामग्री गिराई गई.

उधर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ''बिहार की त्रासदी इस तस्वीर में है. पटनावासियों ने 35 वर्षों से सुशील मोदी और उनकी पार्टी को सभी चुनावों में जिताया है. ये ख़ुद 15 वर्ष से सरकार में नगर विकास मंत्री रहे है. अगर इन्होंने Drainage का फ़ंड भ्रष्टाचार में Drain करने की बजाय काम में लगाया होता तो आज इस अवस्था में ना होते.''

पटना: तीन दिनों से घर में फंसे डिप्टी सीएम सुशील मोदी को किया गया रेस्क्यू, तेजस्वी ने साधा निशाना

वहीं नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने लिखा, ''पिछले 15 सालों में शहरी विकास, सीवरेज सिस्टम, पानी की निकासी और आपदा प्रबंधन के नाम पर खर्च हुए हर रकम की जानकारी को लेकर नीतीश कुमार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए. जैसा कि वो हमेशा मौसम, प्रकृति, नक्षत्र और विपक्ष को पिछले 15 सालों की असफलता के लिए दोष देते हैं.'' बता दें कि पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 174.94 मिलीमीटर, भागलपुर में 92.80 मिलीमीटर और गया में 20.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget