एक्सप्लोरर

आरजेडी ने कुशवाहा को दिया 'खीर' की जगह 'खिचड़ी' बनाने का न्यौता, कहा- पासवान से लेंगे बादाम

आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि डायबिटीज वाला खीर खाएगा क्या? खिचड़ी सबके लिए है. महात्मा गांधी खिचड़ी खाते थे.

पटना: आरजेडी के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर की हत्या की घटना पर नीतीश कुमार की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश राज में पुलिस शराब में लगी है और नीतीश खुद प्रचार में लगे हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर की हत्या एके-47 से हुई है, क्या ये कानून का राज है, क्या यही सुशासन है? आरजेडी नेता ने कहा कि ये एके-47 का राज है. राज्य में हत्याओं का दौर है. बैंक लूट और गैंगरेप जैसी घटनाएं हो रही हैं. बिहार में जघन्य अपराध का बोलबाला हो गया है. लोगों का विश्वास उठने लगा है.

वहीं उपेंद्र कुशवाहा को रघुवंश प्रसाद सिंह ने 'खीर' की जगह 'खिचड़ी' पकाने का न्यौता दिया. साथ ही एलजेपी नेता रामविलास पासवान को बुलावा भेजा. कुशवाहा के खीर बनाने के कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि खिचड़ी कम स्वादिष्ट और पौष्टिक है क्या? खीचड़ी में चावल, दाल, सब्जियां होंगी, उसमें बादाम डाला जाएगा, घी डाला जाएगा, दही, पापड़ और आचार होगा. खीर स्वादिष्ट है, मीठा लगता है लेकिन खिचड़ी तो सबके लिए है. खिचड़ी में रामविलास पासवान का बादाम भी मिलेगा. इसमें सब लोग रहेंगे. दो-चार लोगों का काम नहीं है. सब मिलेंगे तभी बीजेपी को हटाएंगे.

आरजेडी नेता ने कहा कि गैर-भाजपा दल मिलेंगे और सभी जाति के लोग महागठबंधन को मजबूत करेंगे. सब्जी उगाने वाले से सब्जी, दाल पैदा करने वाले से दाल, चावल पैदा करने वाले से चावल लेंगे. दूध पैदा करने वाले सबको शामिल करेंगे. उन्होंने सवाल किया कि डायबिटीज वाला खीर खाएगा क्या? खिचड़ी सबके लिए है. महात्मा गांधी खिचड़ी खाते थे.

कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि जब एनडीए में सीटों का बंटवारा फाइनल हो जाएगा तब वे इधर आएंगे. वे हिस्सेदार बनकर आएंगे. हम हिस्सेदारी देंगे. 'भीख नहीं भागीदारी, सत्ता में सबकी हिस्सेदारी.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद...', योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद...', योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget