एक्सप्लोरर

बिहार उपचुनाव: ओवैसी की पार्टी का खाता खुला, रघुवंश प्रसाद बोले- गैर-बीजेपी दल साथ नहीं होंगे तो कट्टरपंथी ही आएंगे

रघुवंश प्रसाद सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बिहार विधानसभा में खाता खुलने पर कहा है कि गैर बीजेपी दल एक साथ नहीं होंगे तो कट्टरपंथी ही आएंगे. सिंह ने जेडीयू और बीजेपी की दोस्ती अगले चुनाव तक खत्म हो जाने की भविष्यवाणी भी कर दी.

पटना: आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बिहार विधानसभा में खाता खुलने पर कहा है कि गैर बीजेपी दल एक साथ नहीं होंगे तो कट्टरपंथी ही आएंगे. उपचुनाव की जीत पर रघुवंश सिंह ने कहा कि छोटी मोटी जीत पर इतराने की ज़रूरत नहीं है.

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार और रामविलास पासवान को भी एनडीए छोड़कर आना चाहिए. हालांकि, उन्होंने तेजस्वी यादव के नीतीश की एंट्री पर इनकार करने पर चुटकी ली और कहा कि एक सीएम पद का उम्मीदवार दूसरे सीएम के उम्मीदवार का स्वागत करेगा? महागठंबधन में टूट को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ढीली ढाली है मजबूती से चुनाव नहीं लड़ी. महागठबन्धन के दूसरे घटक दल जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी के अलग लड़ने को उन्होंने वोट कटुआ कहा.

रघुवंश प्रसाद सिंह ने जेडीयू और बीजेपी की दोस्ती अगले चुनाव तक खत्म हो जाने की भविष्यवाणी भी कर दी. साथ ही वो कारण भी बताए जिन वजहों से नीतीश और बीजेपी की दोस्ती टूटेगी और नीतीश महागठबन्धन में साथ आएंगे. रघुवंश के अनुसार....

* एनडीए की जीत के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल के गठन में जेडीयू कोटे से मंत्री नहीं बनाया. * नीतीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बिहार में लोकसभा की जीत मोदी के चेहरे पर नहीं बल्कि उनके वोटर ने जिताया. * इस उपचुनाव में दरौंदा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का जिताया. * रावण दहन में गांधी मैदान में बीजेपी नेता नहीं आए. * बीजेपी के अधिकांश नेता कह रहे कि बीजेपी का अब मुख्यमंत्री का उम्मीदवार होनी चाहिए. * तेजस्वी के सरकारी आवास के संबन्ध में अनाप शनाप खर्च को लेकर लगे आरोपों पर नीतीश सरकार ने क्लीन चिट दिया पर सुशील मोदी खिलाफ रहे. * पटना में हुए जल जमाव में बीजेपी नेताओं ने नीतीश को ज़िम्मेदार ठहराया.

उपचुनाव के पहले जेडीयू और बीजेपी के बीच कई सवालों पर तनाव रहा था. धारा 370, 35A और एनआरसी के मुद्दों पर विचारधारा को लेकर एक दूसरे के खिलाफ बोलते रहे थे. पर उपचुनाव से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2020 में नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान कर कोल्ड वार को खत्म करने को पहल की.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा में किंगमेकर की भूमिका में हैं छोटे दल और निर्दलीय, जानिए- किसके पास हैं कितनी सीटें?

महाराष्ट्र: बीजेपी-कांग्रेस ही नहीं 10 से ज्यादा छोटी पार्टियों से भी बने हैं विधायक, जानिए- किसके पास हैं कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget