एक्सप्लोरर

बिहार: मजदूरों की घर वापसी पर सियासत, सुशील मोदी ने बतायी ट्रेन की जरूरत, तेजस्वी बोले- 2000 बसें देने को तैयार

बिहार में चुनावी साल है. ऐसे में दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों पर सियासत शुरू हो गई है. अपने गांव लौटने का सपना देखने वालों के लिए राह इतनी आसान नहीं होगी.

पटना: केंद्र सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने की इजाजत दी है. नई गाइडलाइंस में बसों के जरिए लोगों को लाने की छूट है लेकिन इन्हीं बसों को लेकर बिहार में सियासत शुरू हो रही है. नीतीश सरकार विशेष ट्रेन चलाने की मांग कर रही है तो विपक्ष के नेता अपनी तरफ से बस देने का ऐलान कर रहे हैं. दूसरे राज्यों में फंसे कितने लोग बिहार वापस लौटना चाहते हैं इसके लिए सरकार उन आवेदनों को आधार मान रही है जिन्होंने आर्थिक मदद के लिए अप्लाई किया है.

अब तक कुल 27 लाख लोगों ने मुख्यमंत्री से सहायता के लिए आवेदन किया है. इनमें दिल्ली से 5 लाख, महाराष्ट्र से 2 लाख 68 हजार, कर्नाटक से 1 लाख से ज्यादा, गुजरात से 2 लाख से ज्यादा लोगों के आवेदन आए हैं.

अगर 27 लाख लोग वापस लौटना चाहते हैं तो बसों से घर वापसी में क्या परेशानी है? इसपर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा, ''जितनी बड़ी संख्या में लोग चेन्नई में, बेंगलुरू में, मुंबई में रुके हुए हैं उन्हें बसों से लाना संभव नहीं है. एक एक बस को 6 से 7 दिन लग जाएंगे. इसलिए मैं भारत सरकार से अपील करना चाहूंगा कि विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की जाए. क्योंकि बिना स्पेशन ट्रेन की व्यवस्था के बसों से लाना संभव नहीं होगा. इसमें एक महीनों लग जाएगा.''

तेजस्वी यादव का सियासी दांव

सरकार ने बसों का रोना रोया तो तेजस्वी यादव ने सियासी दांव चलने में देर नहीं की. तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, "हम सरकार को 2000 बसें देने को तैयार हैं. सरकार नोडल और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में इन बसों का प्रयोग कर सकती है. बसें पटना में कब भेजनी है, बताया जाए."

बिहार में साल चुनावी है लिहाजा बस के बहाने सरकार को सियासी तौर पर बेबस करने में पप्पू यादव भी पीछे नहीं रहे. बिहार के मधेपुरा के पूर्व सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा, "बिहार सरकार के पास पैसा नहीं है. मैं तन-मन-धन से हर बिहारी को बिहार वापस लाने को प्रतिबद्ध हूं. कोटा से छात्रों को लाने हेतु वहां 30 बस भेज दी है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से आग्रह है कि वह बस सेनेटाइज करवा कर, छात्रों की सुरक्षित यात्रा का इंतजाम सुनिश्चित कराएं."

बिहार सरकार ने की हाई लेवल बैठक

सरकार ने लोगों की घर वापसी के लिए 19 नोडल अफसरों के नाम जारी कर दिए हैं. सीएम नीतीश कुमार ने एक हाईलेवल बैठक कर पूरी तैयारी का जायजा लिया. बैठक में अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संबंध में स्थिति की जानकारी ली और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुये बताया कि राज्य के बाहर से आने वाले लोगों की पहले स्क्रीनिंग कराई जाएगी, उसके बाद उन्हें उनके जिले तक पहुंचाकर 21 दिन तक क्वॉरंटीन सेंटर में रखा जाएगा.

नीतीश सरकार की मांग को पंजाब सरकार की प्रधानमंत्री को लिखी उस चिट्ठी से समर्थन मिला है जिसमें उन्होंने यूपी, बिहार और झारखंड के दस लाख मजदूरों को भेजने के लिए ट्रेन चलाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें-

बाहर से बिहार लौटने वालों के लिए रास्ता आसान नहीं, घर का दरवाजा लांघने से पहले गुजरना होगा इस अग्नि परीक्षा से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget