एक्सप्लोरर

बिहार: 17-17-6 के फॉर्मूले पर कैसे बीजेपी-जेडीयू-एलजेपी में सीटों की अदला-बदली हुई, पढ़ें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2019: बीजेपी ने जेडीयू के समझौता करने के लिए अपनी जीती हुई 5 सीटें छोड़ी हैं. बिहार की 40 सीटों में से 17-17 सीटों पर जेडीयू और बीजेपी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 6 सीटों पर एलजेपी के उम्मीदवार होंगे.

Lok Sabha Election 2019: बिहार में एनडीए ने सभी 40 सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया है. जेडीयू की एनडीए में वापसी होने की वजह से बीजेपी को ना सिर्फ अपने पांच मौजूदा सांसदों के टिकट काटने पड़े हैं, बल्कि कुछ सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव होना तय है. माना जा रहा है कि नवादा सीट एलजेपी के खाते में जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय से टिकट मिल सकता है. वहीं भागलपुर सीट जेडीयू के हिस्से में आने से शाहनवाज हुसैन के लोकसभा चुनाव लड़ने पर सवालिया निशान लग गया है.

दरअसल, 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू ने बीजेपी से अलग होने का एलान किया था. जेडीयू के अलग होने के बाद बीजेपी ने बिहार में रामविलास पासवान की एलजेपी और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी के साथ गठबंधन किया. इस गठबंधन के तहत बीजेपी ने राज्य की 40 में से 30 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि एलजेपी, आरएलएसपी के हिस्से सात और तीन सीटें आईं.

लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में एनडीए खेमे में बड़ा बदलाव हो चुका है. नीतीश कुमार ने एनडीए में वापसी की तो उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में शामिल हो गए. चूंकि बिहार में बीजेपी और जेडीयू पुराने सहयोगी रहे हैं, इसलिए बीजेपी ने गठबंधन को बचाए रखने के लिए अपने कोटे की पांच सीटों में कटौती की. हालांकि एलजेपी को भी अपने हिस्से की एक सीट कम करनी पड़ी.

वाल्मिकी नगर, गया (एससी), झंझारपुर, सीवान और गोपालगंज सीटों पर 2014 में बीजेपी के उम्मीदवारों को जीत मिली थी. लेकिन अब बीजेपी ने ये पांचों सीटें जेडीयू को देने का एलान किया है. इसके अलावा एलजेपी की जीती हुई मुंगेर सीट भी जेडीयू को मिली है. मुंगेर के बदले एलजेपी नवादा सीट से चुनाव लड़ेगी.

बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी के हिस्से आई ये सीटें

बीजेपी: पटना साहिब, पाटलीपुत्र, साराण, आरा, बक्सर, औरंगाबाद, मधुबनी, बेगुसराय, उजियारपुर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, अररिया, महाराजगंज, सासाराम

जेडीयू: सुपौल, किशनगंज, कटिहार, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, सीतामढ़ी, जहानाबाद, काराकाट, गया, पूर्णिया, मधेपुरा, बाल्मिकीनगर, मुंगेर, बांका, झांझरपुर, नालंदा

एलजेपी: वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, नवादा, जमुई

2014 में बीजेपी इन सीटों पर जीती थी आरा, औरंगाबाद, बेगूसराय, बक्सर, दरभंगा, गया (एससी), गोपालगंज (एससी), झंझारपुर, मधुबनी, महाराजगंज, मुजफ्फरपुर, नवादा, पश्चिमि चंपारण, पाटलिपुत्र, पटना साहिब, पूर्वी चंपारण, सारण, सासाराम (एससी), शिवहर, सीवान, उजियारपुर, वाल्मिकी नगर

इन सीटों पर लहराया था एलजेपी का परचम मुंगेर, समस्तीपर (एससी), वैशाली, जमुई (एससी), हाजीपुर (एससी), खगड़िया

2014 में अकेले चुनाव लड़ने वाली जेडीयू पुर्णिया और नालंदा सीट पर ही चुनाव जीत पाई थी. एनडीए गठबंधन में बिहार की 40 सीटों में से जेडीयू और बीजेपी 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि एलजेपी की पार्टी 6 सीटों पर किस्मत आजमा रही है.

NDA सीट गणित: ललन सिंह की वजह से गिरिराज बेगुसराय पहुंचे, BJP ने अपने 5 सांसदों को टिकट से पैदल किया

बिहार: एनडीए ने सीटों के बंटवारे का एलान किया, गिरिराज की नवादा सीट एलजेपी के खाते में गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget