एक्सप्लोरर

कमलनाथ के बयान पर जेडीयू का पलटवार, कहा- कांग्रेस की बची-खुची जमीन भी खत्म हो जाएगी

नई दिल्ली: जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कमलनाथ के बयान को शर्मनाक बताया है. राजीव रंजन ने कहा कि एक राज्य सरकार को युवाओं के रोजगार सृजन के लिए नीतिगत निर्णय लेने की पूरी स्वतंत्रता है, लेकिन जिस तरह से कमलनाथ ने बिहार-यूपी का उल्लेख किया है वो भारत के संघीय ढांचे का अपमान है. ये बयान देश के संविधान की मूल भावना के खिलाफ है और कांग्रेस को इसमें महारथ हासिल है.

राजीव रंजन ने कहा,''कांग्रेस के नेता पहले भी इस तरह के बयान देते रहे हैं, 2010 में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी बिहार को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था जिसकी नीतीश कुमार ने कठोर आलोचना की थी. पिछले दिनों भी अल्पेश ठाकोर ने गुजरात में बिहार-यूपी के लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काई. अगर बिहार और यूपी को रोजगार के क्षेत्र में नुकसान हुआ है वो कांग्रेस की नीतियों की वजह से ही है क्योंकि उन्होंने इन राज्यों में विकास की रौशनी मयस्सर नहीं होने दी और यही वजह है कि यहां से इतनी बड़ी तादाद में पलायन हुआ.''

राजीव रंजन ने आगे कहा,''आज़ादी के 70 सालों और अभी के वर्षों की तुलना में पलायन की संख्या में कमी आई है. बिहार में राज्य सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं उनका रोजगार और नियोजन के क्षेत्र में असर दिख रहा है. स्किल डेवलपमेंट को लेकर भी राज्य में बड़े काम हुए हैं और हम आश्वस्त हैं कि आने वाले समय में बिहार के लोग नौकरियों के लिए बाहर नहीं जाएंगे.''

राजीव रंजन ने कहा,''लोकसभा चुनाव के करीब 100 दिन ही बाकी हैं लेकिन कमलनाथ के इस बयान ने बिहार के जख्म हरे कर दिए हैं. ऐसे बयान पहले भी आते रहे हैं लेकिन ताजपोशी के समय कमलनाथ जी के बयान में जो घृणा दिखी है उससे बिहार में इसका जबरदस्त प्रतिकार होगा. कांग्रेस बिहार में पहले से ही गायब हो चुकी है लेकिन कमलनाथ के इस बयान से कांग्रेस की बची-खुची जमीन भी खत्म होने की पृष्ठभूमि लिखी जा चुकी है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget