एक्सप्लोरर

नोटंबदी की तरह गौहत्या पर भी रोक लगाएं प्रधानमंत्री: तेज प्रताप यादव

मथुरा: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौहत्या पर भी उसी प्रकार से कारगर रोक लगाएं जिस प्रकार उन्होंने पुराने नोटों पर लगाई है. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार जल्दी ही गौहत्या पर प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू करेगी.

गौहत्या पर भी प्रभावी रोक लगाने का काम करेगी बिहार सरकार

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेज प्रताप ने कहा, 'गौहत्या पर प्रतिबंध के बावजूद इसे रोका नहीं जा सका है यही कारण है कि देश से गौमांस के निर्यात में कमी होने के बजाए बढ़ोत्तरी ही हुई है.' उन्होंने कहा कि बिहार सरकार शराबबंदी के बाद गौहत्या पर भी प्रभावी रोक लगाने का काम करेगी.

तेज प्रताप ने कहा, 'हम भगवान कृष्ण के वंशज हैं. हम गौमाता, ब्रजभूमि और ब्रज संस्कृति को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.' उन्होंने गोवर्धन और उसके आएसपीस सक्रिय खनन गतिविधियों की चर्चा करते हुए अपने संगठन की ओर से इसके लिए उत्तरदायी कथित खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाए जाने की बात कही. वे तीन दिन की धार्मिक यात्रा पर वृन्दावन आए हुए हैं.

स्वामी हरिदास की तपस्थली 'निधिवन' के दर्शन

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव  का गैर राजनीतिक संगठन 'वृन्दावनी फाउण्डेशन' ब्रज में कई जनहितैषी कार्यक्रमों का संचालन करता है. उन्होंने शुक्रवार को सुबह स्वामी हरिदास की तपस्थली 'निधिवन' के दर्शन किए और शाम को इस्कॉन द्वारा संचालित गौशाला में गौपूजन किया.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका दल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नोटबंदी का समर्थन किए जाने के बाद भी इस मुद्दे का विरोध इसलिए कर रहा है क्योंकि इसने देश के करोड़ों गरीब मजदूरों और रोज़ाना की रोटी कमाने वालों को संकट में डाल दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget