एक्सप्लोरर

बिहार: कृषि विभाग ने विधायकों को गिफ्ट में दिया आम, राबड़ी देवी बोलीं- जो खाएगा उसे बच्चों की हाय लगेगी

राबड़ी देवी ने जेडीयू और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें शर्म आनी चाहिए. गरीब बच्चे मर रहे हैं और ये आम खा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो आम खाएगा उसे बच्चों की हाय लगेगी. कृषि मंत्री ने एलान कर दिया कि चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों के घर भी आम और आम का पेड़ भेजा जाएगा.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिन पहले विधानसभा में चमकी बुखार से हुई मौत पर कहा था कि यह समय शोक जताने का ही नहीं काम करने का है. आज कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने विधानसभा में फलों के राजा आम की प्रदर्शनी लगाकर विधायकों को गिफ्ट दे दिया. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों आम की टोकरी पर टूट पड़े. दरअसल आज कृषि विभाग का बजट पेश हो रहा था. ये पहले से परंपरा रही है कि जिस विभाग का बजट होता है, उसकी तरफ से कोई न कोई सामान विधायकों को गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है.

आज छोटे ट्रक में आम की कई टोकरियां दिखीं जिसे खूब अच्छे तरीके से बांधा गया था. इसमें मालदा आम था. साथ में एक आम का पौधा भी रखा हुआ था. भोजनावकाश के समय विधायक निकलने लगे तो कुछ खुद आम की टोकरी लेने पहुंचे तो कुछ ने अपने मातहत को भेज दिया.

उधर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इसको लकेर जेडीयू और बीजेपी पर तंज किया. उन्होंने कहा कि जेडीयू और बीजेपी वाले आम खाएंगे, इनको शर्म आनी चाहिए. गरीब लोग मर रहे हैं और ये लोग आम खा रहे हैं. जो आम खाएगा उसे बच्चों की हाय लगेगी. लेकिन आरजेडी विधायक भी आम की मिठास देखकर गिफ्ट लेने से इनकार नहीं कर पाए. अरवल से आरजेडी विधायक रविन्द्र राय ने तो ये भी खुलासा कर दिया कि सिर्फ आम की टोकरी ही नहीं बल्कि एक बैग भी मिला है. सवाल पूछने पर कहा कि आम ही मिला है, ज़हर तो नहीं मिला.

आरजेडी विधायक गुलाब राय ने भी अपनी गाड़ी में आम की टोकरी और पौधा रख लिया. जब इसको लेकर सवाल पूछा कि आपने गिफ्ट क्यों लिया तो कहा कि अपने स्टाफ का मुंह मीठा करा देंगे. फिर जब चमकी बुखार से गरीब बच्चों की मौत की याद दिलाई गई तो कहने लगे कि गरीब बच्चों को बांट देंगे. आरजेडी विधायक अपनी ही बातों में फंसते नज़र आए. वहीं कांग्रेस नेता प्रेमचन्द्र मिश्रा ने यहां तक कह दिया कि जो आम खाएगा उसका पेट खराब हो जाएगा.

माहौल को देखते हुए कृषि मंत्री ने एलान कर दिया कि चमकी से पीड़ित बच्चों के घर भी आम और आम का पेड़ भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार 15 दिनों के अंदर एक टीम भेजकर उनके घर आम पहुंचवा देगी. उन्होंने कहा कि आम की प्रजाति समाप्त हो रही है और पर्यावरण असंतुलित हो रहा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
यूपी चुनाव से पहले BJP को लखनऊ में बड़ा झटका? 36 ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी
यूपी चुनाव से पहले BJP को लखनऊ में बड़ा झटका? 36 ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget