एक्सप्लोरर

दरभंगा: TikTok वीडियो बनाने के दौरान बाढ़ में बहने लगा युवक, बचाने गए दोस्त की डूबने से मौत

टिकटॉक वीडियो बनाने के क्रम में एक युवक बाढ़ के पानी में गिर गया और बहने लगा. उसे बचाने के क्रम में उसका दोस्त पानी में कूदा. युवक तो बच गया लेकिन दोस्त की मौत हो गई. गुरुवार को एनडीआरफ की टीम में शव को बरामद किया.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान एक युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई. एनडीअरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार, अदलपुर के कुछ लड़के बाढ़ देखने के लिए बुधवार को केवटी के लैला चौर घूमने गए थे. वहां सभी लड़के पानी के बहाव के संग सेल्फी लेने और टिकटॉक वीडियो बनाने लगे.

टिकटॉक वीडियो बनाने के क्रम में 22 साल का कासिफ इफ्तखार पानी में गिर गया और बहने लगा, उसे बचाने के लिए उसका दोस्त अफजल रेहान भी पानी में कूदा. अफजल ने अपने दोस्त को तो बचा लिया, लेकिन खुद पानी की तेज धार में बहकर डूब गया. एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को चौर इलाके से अफजल का शव बरामद किया.

बाढ़ के पानी में स्टंट करने के इन लड़कों के कई तरह के वीडियो और फोटो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिला प्रशासन ने जनता से बाढ़ के पानी से दूर रहने और ऐसे स्टंट न करने और बाढ़ के पानी में सेल्फी या वीडियो लेने से बचने की अपील की है.

दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को कहा, "दुर्भाग्य से इस तरह की लापरवाही और गलतफहमी के कारण कई मौतें हुई हैं. ऐसी घटनाओं के बारे में जागरुकता फैलाना महत्वपूर्ण है और यह सुनिश्चित करना भी हमारी जिम्मेदारी है कि ऐसी मौतें न हों."

जिलाधिकारी सभी माता-पिता से बच्चों पर ध्यान देने और नदी की धाराओं में गोताखोरी जैसी कुप्रथाओं से बचने का निर्देश देने की अपील की है. गौरतलब है कि बिहार में दरभंगा सहित 13 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है, जिससे 82 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस वक्त भी परिवर्तन...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस वक्त भी परिवर्तन...
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक प्रधान को हटाकर एक प्रधान को बचा लिया

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget