एक्सप्लोरर

COVID-19: बिहार के दो जिलों में खोले जाएंगे Hand Sanitizer यूनिट, जीविका दीदी बना रही हैं मास्क

बिहार के मुख्य सचिव ने दीपक कुमार ने कहा कि दो जिलों में सैनिटाइजर यूनिट खोलने का फैसला किया गया है. इसका काम शुरू हो गया है.

पटना: बिहार में जीवीका दीदी के समूह के माध्यम से मास्क बनाने का काम शुरू हो गया है. बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इस बात की जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के दो जिलों में हैंड सैनिटाइजर यूनिट लगाने का भी फैसला किया गया है.

केंद्रीय कैबिनेट सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि कोरोना की जांच बुधवार से आइजीआइएमएस में शुरू हो गई है. पहले एक जगह आरएमआरआई में जांच होती थी.

दीपक कुमार ने कहा कि जैसा कि आज केंद्र सरकार के सचिव ने कहा है कि पीपी किट्स बनाने वाली संस्था की संख्या बढ़ाई गई है. आज से 7 से 8 और संस्थाओं को किट्स बनाने की ज़िम्मेदारी दी गई है. अभी बहुत संतोषजनक सप्लाई नहीं होगी लेकिन सप्लाई बढ़ जाएगी.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मास्क एन 95 को भी बढ़ाने पर विचार विमर्श हुआ. लेकिन कल हमलोगों ने जीविका दीदी के माध्यम से सभी जिलों में बनाने का फैसला लिया और काम शुरू भी हो गया. सैनिटाइजर की दो यूनिट बिहार में लगाने के लिए निर्णय लिया गया है. एक हाजीपुर और दूसरा आरा में लगाया जाएगा. काम शुरू हो गया है. इसका सप्लाई डिपार्टमेंटल स्टोर में किया जाएगा.

मुख्य सचिव ने कहा, ‘’कोरोना टेस्ट के लिए पीएमसीएच को आदेश मिल गया है लेकिन अभी शुरू नहीं हुआ है. अभी दो जगहों से हो रही जांच से काम चल जाएगा लेकिन गंभीर स्थिति आने पर दिक्कत होगी. उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें कई फैसले लिए गए.

अलग-अलग राज्यों से सूचना मिल रही थी कि बिहार के लोगों को खाने में दिक्कत हो रही है. इसको लेकर केंद्र सरकार से बात हुई. दीपक कुमार ने कहा कि उन्होंने हमारी बातें सुनीं और देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को निर्देश दिया गया कि वहां फंसे लोगों की जवाबदेही उनकी है.

नीतीश कुमार ने आज बिहार के विभिन्न जिलों में फंसे लोगों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है. सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि फंसे यात्रियों को हरेक सुविधा प्रदान की जाए. उनके रहने, खाने और दवाई का भी इंतज़ाम करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
Explained: GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते! खामियाजा कौन उठाता?
GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते?
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget