एक्सप्लोरर

तेजस्वी अगर कुशवाहा को ऑफर दे सकते हैं तो नीतीश के वापस आने में क्या हर्ज: कांग्रेस

दिल्ली में राहुल गांधी से बिहार के कांग्रेस नेताओं की बात हुई. कदवा विधानसभा के विधायक और एआईसीसी के डेलीगेट शकील अहमद ने कहा कि तेजस्वी यादव अगर मोदी मंत्रिमंडल में बैठे उपेंद्र कुशवाहा को खुला न्योता दे सकते हैं तो नीतीश के महागठबंधन में फिर से आने में हर्ज़ क्या है?

पटना: बिहार की राजनीति में बीरबल की खिचड़ी एक बार फिर से पकने लगी है. 2019 से पहले नीतीश कुमार, कांग्रेस को दिखाकर बीजेपी पर दबाव बना रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी लालू यादव पर दबाव बनाने के लिए नीतीश पर डोरे डाल रही है. राजनीतिक विशलेषकों की माने तो नीतीश एनडीए में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. अगर बीजेपी ने समय रहते नहीं कुबूल किया तो कुछ भी हो सकता है.

दिल्ली में राहुल गांधी से बिहार के कांग्रेस नेताओं की बात हुई. कदवा विधानसभा के विधायक और एआईसीसी के डेलीगेट शकील अहमद ने कहा कि तेजस्वी यादव अगर मोदी मंत्रिमंडल में बैठे उपेंद्र कुशवाहा को खुला न्योता दे सकते हैं तो नीतीश के महागठबंधन में फिर से आने में हर्ज़ क्या है? कांग्रेस बिहार से जुड़े हर मुद्दे पर नीतीश कुमार के साथ रही है.

शकील अहमद ने कहा कि जो भी पार्टी बीजेपी के विचारधारा से अलग है उसे साथ लाने की ज़िम्मेदारी है. नीतीश अगर बीजेपी को छोड़ दें तो महागठबंधन में बात बन सकती है. राहुल गांधी से मिलने से पहले बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी कहा था कि नीतीश कुमार की छवि अच्छी रही है. समान विचारधारा के होने के नाते बिहार में दूसरे दलों से बात कर जुड़ सकते हैं.

वहीं नीतीश कुमार ने सोमवार को एक कॉलेज के समारोह में गठबंधन को लेकर अपनी खिन्नता जाहिर की थी. इसपर बीजेपी नेता और नीतीश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दावा किया की कांग्रेस और करप्शन दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं. ऐसे में नीतीश कभी एनडीए छोड़कर नहीं जा सकते हैं.

लेकिन राजीनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि राजनीति में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. नीतीश कुमार एनडीए में पहले वाला रुतबा पाना चाहते हैं. ऐसे में जो कुछ भी जेडीयू की तरफ से बयान आ रहा है वो सोच समझ कर ही आ रहा है. नीतीश कुमार को पता है कि उनका दूसरे नेताओं या पार्टियों की तरह बड़ा जनाधार नहीं है पर उनकी छवि ही पूंजी है. राजनीतिक विश्लेषक शैबाल गुप्ता की माने तो नीतीश कुमार का अस्तित्व उनके काम से है और वोट बैंक इसी आधार पर बना है. वे किसी भी तरफ जाएं उसका पलड़ा भारी रहेगा.

नीतीश कुमार की परेशानी इस वक्त ये है कि वे नरेंद्र मोदी से बिना किसी शर्त के दोस्ती तो कर ली लेकिन अब मोदी-शाह की जोड़ी किसी मुद्दे पर सीधे बात नहीं कर रहे हैं. ऐसे में वे सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रखकर बीजेपी को दबाव बना रहे. दूसरी तरफ नीतीश का चेहरा दिखाकर कांग्रेस भी लालू यादव पर दबाव बना रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget