एक्सप्लोरर

बिहार उपचुनाव: तेजस्वी का नीतीश पर हमला, बोले- अवसरवाद पर लालूवाद की जीत है

Bihar by poll Result: उपचुनावों में मिली लगातार सफलता पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता के बहुमत का अपमान करने वाले नीतीश कुमार की अंतरआत्मा जगी है तो वह इस्तीफा दें. तेजस्वी ने कहा, ''जनता ने यह साफ कर दिया है कि यह अवसरवाद पर लालूवाद की जीत है.''

पटना: बिहार के जोकीहाट विधानसभा उप-चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की बड़ी जीत को तेजस्वी यादव ने अवसरवाद पर लालूवाद की जीत बताया है. बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने जनादेश का अपमान किया, पल्टी मारने का काम किया उसका बदला जनता ने लिया. जनशक्ति ने धन शक्ति को हराने का काम किया है.

उन्होंने उपचुनावों में मिली लगातार सफलता पर कहा कि जनता के बहुमत का अपमान करने वाले नीतीश कुमार की अंतरआत्मा जगी है तो वह इस्तीफा दें. तेजस्वी ने कहा, ''जनता ने यह साफ कर दिया है कि यह अवसरवाद पर लालूवाद की जीत है. लालू विचार नहीं विज्ञान हैं. बीजेपी और हमारे चाचा (नीतीश कुमार) को समझने में दोबारा जन्म लेना होगा.'' उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह (नीतीश के करीबी) ने कई दिनों तक कैंप किया और दागी उम्मीदवार को खड़ा किया. जिसपर रेप और मूर्ति चोरी जैसे गंभीर आरोप हैं. ऐसे आरोपी को टिकट दिया गया.

बिहार: जोकिहाट उपचुनाव में RJD की जीत, क्या नीतीश से दूर हो रहे हैं मुस्लिम?

तेजस्वी ने बिहार में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर कहा कि नीतीश कुमार ने रामनवमी के दौरान दो लाख तलवार बंटवाने का काम किया था. उसका पुरस्कार जनता ने दिया है. जिन लोगों ने सांप्रदायिकता का जहर फैलाया, जिन्होंने तलवार बांटे उसकी हार हुई है. हमने प्यार बांटा. जनता ने हमें प्यार दिया.

तेजस्वी का डेटा अटैक लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी ने कहा कि हमारी पार्टी को जीतने वोटों से जीत मिली है उससे अधिक वोटों से जेडीयू की हार हुई है. जोकिहाट उपचुनाव में जेडीयू को 40016, आरजेडी को 81240 वोट मिले. यानि की आरजेडी के उम्मीदवार शाहनवाज आलम ने 41224 वोटों से जीत दर्ज की है.

उन्होंने देशभर में विपक्षी दलों की गोलबंदी पर कहा कि इसके लिए हम कांग्रेस, एसपी, बीएसपी को धन्यवाद देते हैं. जो आरक्षण बचाने के लिए, संविधान बचाने के लिए एक साथ आए. तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन (कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू) टूटने के बाद हमने तीसरा उपचुनाव जीता है. जेडीयू लगातार हार रही है. तीनों ही सीटें हमारी परंपरागत सीट नहीं थी. लेकिन नीतीश कुमार के अलग होने के बाद हमने जीत दर्ज की. यह नीतीश कुमार और बीजेपी के लिए सबक है. नीतीश कुमार सोयी हुई अंतरआत्मा को जगाएं और वह इस्तीफा दे दें. नीतीश कुमार और बीजेपी ने सूबे की जनता को ठगा है.

कल 1 पैसे की कमी करने के बाद पेट्रोल के दाम में आज सिर्फ 7 और डीजल के दाम में 5 पैसे की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: आज नामांकन की आखिरी तारीख, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: आज नामांकन की आखिरी तारीख, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का क्या होगा?
उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, अगले 2-3 दिनों में गर्मी तेज होने के आसार
उत्तराखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, अगले 2-3 दिनों में गर्मी तेज होने के आसार
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को सीएम योगी का तोहफा, रोडवेज बसों के किराये में मिलेगी 50% छूट
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को CM योगी का तोहफा, बसों के किराये में मिलेगी 50% छूट
Punjab Weather: पंजाब में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल
पंजाब में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया प्लेन, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget