एक्सप्लोरर

अमित शाह-नीतीश की नाश्ते पर मुलाकात खत्म, 7 घंटे बाद डिनर पर मिलेंगे दोनों नेता

साल 2009 लोकसभा चुनाव में जेडीयू 25 और बीजेपी 15 सीटें लड़ती थी. लेकिन 2014 में जेडीयू अलग चुनाव लड़ी जिसका फायदा बीजेपी को हुआ. 40 में से 31 सीटों पर एनडीए को फायदा हुआ.

पटना: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से नाश्ते पर मुलाकात की है. दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई. बैठक के बाद नीतीश कुमार मीडिया से बात किए बिना ही हंसते हुए चले गए. वहीं इस मुलाकात पर बीजेपी भी चुप है. खास बात ये है कि आज शाम को भी नीतीश के आवास पर अमित शाह डिनर में शरीक होंगे. लोकसभा सीटों पर खींचतान के बीच अमित शाह और नीतीश कुमार की मुलाकात खासा अहम मानी जा रही है. बीजेपी और जेडीयू के अलावा सूबे की सभी राजनीतिक पार्टियों की इसपर नजर है.

सूत्रों के मुताबिक सुबह की बैठक में राजनीतिक तौर पर किसी मुद्दे पर बात नहीं हुई. हल्की फुल्की बात चीत हुई, किसी गंभीर मुद्दे पर नहीं बात हुई. अब सबकी नजर डिनर पर है. जेडीयू और बीजेपी के बड़े चेहरे डिनर में होंगे शामिल. नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्रियों को बुलाया है. जेडीयू के नेता और राज्यसभा संसद आरसीपी सिंह मंत्री ललन सिंह , मंत्री बिजेंद्र यादव को भी डिनर पर बुलाया है. बीजेपी से प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द राय मंत्री प्रेम कुमार डिप्टी सीएम सुशील मोदी, मंत्री नन्द किशोर यादव बीजेपी के संगठन मंत्री नागेंद्र जी , मंत्री मंगल पांडे शामिल हैं.

आज सुबह करीब 10 बजे अमित शाह पटना पहुंचे और उन्होंने नाश्ते पर नीतीश कुमार से मुलाकात की. अमित शाह अपने दो दिन के बिहार दौरे पर अपने पार्टी नेताओं के साथ सोशल मीडिया वालंटियर्स से मिलेंगे और चुनाव में जीत का मंत्र देंगे.

दोपहर 2.30 बजे अमित शाह का संबोधन

अमित शाह अब दोपहर 12.45 बजे ज्ञान भवन में ही सोशल मीडिया वालंटियर्स को संबोधित करेंगे. अमित शाह दोपहर 2.30 बजे बापू सभागार में शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह राजकीय अतिथिशाला में शाम 4 बजे से चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लेंगे.

कांग्रेस नेता थरूर बोले- BJP लोकसभा चुनाव जीती तो हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा भारत

लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटें मांग रही है जेडीयू

जेडीयू अपने को बड़ा भाई बताते हुए लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीट मांग रही है. अमित शाह के पटना आने से पहले जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बड़े भाई के स्टैंड को क्लियर कर दिया है तो वहीं बीजेपी के पद्रेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने नीतीश को बड़ा भाई तो माना पर बड़ी सीटें देने की बात पर टाल मटोल करने लगे.

क्या कहते हैं आंकड़े?

साल 2009 लोकसभा चुनाव में जेडीयू 25 और बीजेपी 15 सीटें लड़ती थी. लेकिन 2014 में जेडीयू अलग चुनाव लड़ी जिसका फायदा बीजेपी को हुआ. 40 में से 31 सीटों पर एनडीए को फायदा हुआ. अब एक बार फिर नीतीश कुमार एनडीए में आ गए हैं. केंद्र की राजनीति में ज्यादा शेयर तो नहीं है लेकिन उनके पास वोटबैंक जरूर है. बीजेपी विपक्ष की एकजुटता से परेशान है, ऐसे में नीतीश कुमार से अलग होने का जोखिम बीजेपी नहीं ले सकती. 2019 लोक सभा चुनाव के पहले नीतीश अपनी भूमिका साफ-साफ परिभाषित करवा लेना चाहते हैं.

बिहार: लोकसभा की कुल 40 सीटें, किसके पास कितनी?

बीजेपी----------- 22 एलजेपी----------06 आरएलएसपी----03 जेडीयू- ----------02 आरजेडी- --------04 कांग्रेस- ----------02 एनसीपी----------01

बड़ा सवाल ये है कि इस मुलाकात में क्या बीजेपी और नीतीश के बीच लोकसभा सीटों का फॉर्मूला तय हो जाएगा? या फिर बिहार में बड़ा भाई बनने की नीतीश की जिद गठबंधन को तोड़ देगी?

यह भी पढ़ें-

मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात में राहुल का हमला, कहा- हार देख उन्माद फैलाती है बीजेपी

शराबबंदी पर नीतीश का यू-टर्न, अब जब्त नहीं होंगे घर, गाड़ी और खेत लिंचिंग के दोषियों को माला पहनाने वाले जयंत सिन्हा ने मांगी माफी, कहा- इससे गलत संदेश गया सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- ताजमहल की सुंदरता नहीं बचा सकते तो ध्वस्त कर दें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
ठाणे के कारोबारी पर मॉडल ने दर्ज कराई 3 FIR, 1.39 करोड़ की वसूली का लगाया था आरोप
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार
भिवंडीः फेक पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी ने वसूले 2 लाख रुपये, 5 गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget