एक्सप्लोरर

बिहार: कांग्रेस ने महागठबंधन में मांगी 80 सीटें, आरजेडी ने कहा- जो संभव होगा वही होगा

कांग्रेस ने महागठबंधन में 80 सीटों की मांग कर दी है. पार्टी के नेताओं का कहना है कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जिन सीटों पर दूसरे नंबर पर रही उसने छोड़ने को तैयार नहीं है.

पटना: बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने महागठबंधन में 80 सीटों की मांग कर दी है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आलाकमान जिसे कहेगा उसे बिहार में महागठबंधन का चेहरा माना जाएगा. चेहरे को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है. आज विधानसभा परिसर में सीटों को लेकर खूब चर्चा हुई.

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रस्साकशी जारी है. विपक्ष की पार्टियां आपस में खींचतान में लगी हैं और मुख्यमंत्री के चहरे को लेकर असमंजस की स्थिति है. जहां एक ओर कांग्रेस 80 सीट के लिए दबाव बना रही है, वहीं आरजेडी खुद को गठबंधन का प्रमुख दल मानते हुए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बता रही है.

कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी का कहना है कि उनकी पार्टी ने बात रखा है कि कम से कम 80 सीटें मिलनी चाहिए. पूर्व में 41 सीट पर पार्टी लड़ी थी और 27 सीट पर जीत हासिल की थी. 15 सीटों पर कांग्रेस दूसरे पायदान पर थी. जहां से पार्टी दूसरे पायदान पर थी उसे वो छोड़ने को तैयार नहीं और 80 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए मन बना रही है.

तिवारी का दावा है कि कांग्रेस में कोई फूट नहीं है होने वाला है और वह एकजुट है. कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि आरजेडी, उपेंद्र कुशवाहा और लोकसभा में गठबंधन के साथी जीतन राम मांझी और मुकेश साहनी सब साथ मिल कर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे.

हालांकि, प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को नेता मानने को लेकर कांग्रेस नेताओं में हिचक बरकार है. वहीं नीतीश कुमार को महागठबंधन में लाने के सवाल पर मुन्ना तिवारी ने कहा कि इसका फैसला पार्टी आलाकमान और आरजेडी को करना है.

उधर आरजेडी ने कहा कि जब तक फैसला नहीं हो जाता तब तक मांग करने का अधिकाह है लेकिन जो संभव होगा वही होगा. पार्टी विधायक रामानुज यादव ने कहा कि महागठबंधन के दल इसके बारे में बैठकर फैसला करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हम बड़े दल हैं और हम जनता की सेवा के लिए समय मांग रहे हैं. इसलिए हम तो उतनी सीट पर जरूर लड़ेंगे जिससे कि हमारा सरकार में आना संभव हो. कांग्रेस सेकेंड पार्टी ही है, फर्स्ट पार्टी नहीं है. मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट है और वो सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
Haridwar News: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
हरिद्वार: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
क्या SIT जांच के बाद चंपत राय की होगी वापसी? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, 'समाजवादी पार्टी हमें खुशी-खुशी...'
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, अखिलेश यादव की सपा को दिया संदेश

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
यूक्रेन ने रूस की सबसे बड़ी ओम्स्क रिफाइनरी को बनाया निशाना, लंबी दूरी के ड्रोन से किया अटैक
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget