एक्सप्लोरर

बिहार: मंदिर की दानपेटी में मिले 202 साल पुराने दुर्लभ सिक्के, राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की तस्वीर है छपी

पटना के महावीर मंदिर की दान पेटी में 202 साल पुराने दुर्लभ सिक्के मिले हैं.इन दुर्लभ सिक्कों को 1818 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने जारी किया था.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में महावीर मंदिर के दान पेटी में 202 साल पुराना दुर्लभ सिक्का मिला है. इस सिक्के पर राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान की तस्वीर छपी है. ये सिक्का ईस्ट इंडियां कंपनी द्वारा जारी किया गया था.

ईस्ट इंडिया कंपनी ने जारी किए थे ये सिक्के

पटना के महावीर मंदिर में गुरुवार को दान पात्र खोला गया. जिसमें ऐसे 30 सिक्के मिले जो एक आने के थे. इन सिक्कों को 1818 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा जारी किया गया था. इन सिक्कों के एक तरफ भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की तस्वीर है तो दूसरी तरफ एक आना और ईस्ट इंडिया कंपनी लिखा हुआ है.

सिक्के पर छपी है भगवान राम-सीता की तस्वीर

महावीर मन्दिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल ने बताया, "महावीर मंदिर के दानपेटी से 30 सिक्के मिले जो गुप्त दान किए गए थे. कल दानपेटी से जब रुपये की गिनती हो रही थी तो 30 सिक्के मिले जो 1818 के बने हैं. उस सिक्के में श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी का चित्र बना हुआ है. किसी राम भक्त ने 30 सिक्के दान पेटी में डाले लेकिन जहां तक हमें पता है ये सिक्के ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा चलाए गए थे. इन सिक्के को महावीर मंदिर धरोहर के रूप में संजोंए रखेगा."

किशोर कुणाल ने बताया, "यह मंदिर ईस्ट इंडिया कंपनी की ही आधी जमीन पर बना है. 1948 में इस जमीन की रजिस्ट्री की गई थी. हम इतिहास के स्टूडेंट है पहले हम लोग जानते थे कि अकबर ने राम-सिया सिक्के चलाए थे. अकबर द्वारा जारी यह सिक्का तीन जगह है. अभी भी बनारस आर्ट म्यूजियम, दूसरा फ्रांस में तीसरा जर्मनी या लंदन में है. आगे इस सिक्के की जांच पड़ताल कर के इसके बारे में और जानकारी मिलेगी."

अयोध्या में राम मंदिर के लिए देंगे रुपये

अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने के उच्च न्यायालय के फैसले के बाद महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुणाल ने भव्य मंदिर बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये महावीर मंदिर ट्रस्ट से देने की घोषणा की थी. इसकी पहली किश्त कल यानि 8 फरवरी को अयोध्या के जिलाधिकारी को दो करोड़ रुपये चेक के द्वारा देने जा रहे हैं. किशोर कुणाल ने कहा, "हम लोगों का लक्ष्य था कि सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में महावीर मन्द्रिर ट्रस्ट के पैसे जमा हों. यह हम लोगों की पहली किश्त है जितना जल्दी बनाएंगे हम लोग उतना जल्दी सभी पैसे ट्रस्ट को दे देंगे. अगर एक साल में बनता है तो एक साल के अंदर 10 करोड़ रुपये दे देंगे."

ये भी पढ़ें

वाराणसी में ट्रांसमिशन टॉवर से कूदा इटालियन नागरिक, वीडियो हुआ वायरल पटना को किसने डुबोया था? नीतीश ने बताया था कुदरत का कहर लेकिन रिपोर्ट में अफसर निकले जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget