एक्सप्लोरर

BHU: असिस्टेंट प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगा, क्लास से खींचकर बुरी तरह पीटा

बीते कुछ समय से आए दिन बवाल के चलते चर्चा में बने रहने वाला बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में है. सोमवार को कुछ अराजक तत्वों ने एक असिस्टेंट प्रोफेसर को चलती क्लास से खींचकर बुरी तरह पीटा.

वाराणसी: बीते कुछ समय से आए दिन बवाल के चलते चर्चा में बने रहने वाला बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में है. सोमवार को कुछ अराजक तत्वों ने एक असिस्टेंट प्रोफेसर को चलती क्लास से खींचकर बुरी तरह पीटा. गंभीर रूप से जख्मी प्रोफेसर को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है. प्रोफेसर पर एक दूसरे प्रोफेसर की एक छात्रा के साथ वीडियो फेसबुक पर साझा करने का आरोप है.

सोमवार को बीएचयू में क्लासेज शुरू हुई ही थीं कि सोशल साइंस डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज वर्मा की क्लास में छात्रों का एक ग्रुप घुस गया. बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में कुछ अराजक तत्व भी शामिल थे. इन लोगों ने प्रोफेसर पर एक दूसरे प्रोफेसर और छात्रा का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर गलत नीयत से पोस्ट करने का आरोप लगाया. इसके बाद प्रोफेसर को बुरी तरह पीटा गया.

ट्रामा सेंटर में एडमिट प्रोफेसर मनोज वर्मा ने अपने ही डिपार्टमेंट के एक सीनियर प्रोफेसर पर उन पर हुए हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने सीनियर पर दलित उत्पीड़न और हमला कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

प्रोफेसर वर्मा के अनुसार कुछ महीने पहले उनके सीनियर प्रोफेसर एमएसडब्ल्यू कोर्स का एक एजुकेशनल टूर लेकर गोवा गए थे. वहीं समुद्र में नहाते हुए एक छात्रा के साथ उनका फोटो वायरल हुआ था, जिसे उन्होंने अपनी फेसबुक वाल पर शेयर किया था.

वर्मा का आरोप है कि उसी समय से उनके सीनियर उनसे चिढ़े हुए थे. आरोप यह भी है प्रोफेसर वर्मा पर हमला करने से पहले आरोपी छात्र इसी सीनियर प्रोफेसर के चैम्बर में दिखे थे.

इस संबंध में लंका के एसओ भारत भूषण तिवारी ने कोई लिखित शिकायत मिलने से इंकार किया. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन अगर लिखित शिकायत देता है तो रिपोर्ट दर्ज कर उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी.

आरोप यह भी है कि सीनियर प्रोफेसर ने प्रोफेसर वर्मा को किसी मुद्दे पर समझाया था, जिस पर नाराज होकर वर्मा ने विवादित फेसबुक पोस्ट की थी. जब इस पोस्ट का विरोध डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने किया तो वर्मा ने यह पोस्ट डिलीट कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
Explained: क्या मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान के घर फायरिंग, सिद्दीकी का मर्डर और टाइगर श्रॉफ तक बना पैटर्न
मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान खान से बाबा सिद्दीकी और टाइगर श्रॉफ तक बना पैटर्न
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget