एक्सप्लोरर

हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत से बरेली में मातम, 30 लोग हुए हैं घायल

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के तौर पर दो लाख और घायलों को 50 हजार देने का घोषणा की है.

बरेली: उत्तराखंड में पूर्णागिरि मंदिर दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं का जत्था एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें बरेली के 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. देर शाम बरेली में उनके घर पहुंचे सभी शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया.

इस दौरान पूरे गांव में मातम छाया रहा. इस दर्दनाक घटना के बाद बरेली के बुखारपुरा गांव में कोहराम मचा हुआ है. इस हादसे में किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी ने अपना पति.

बता दें कि माता पूर्णागिरि के दर्शन के लिए गए ढाई सौ श्रद्धालुओं का जत्था जैसे ही टनकपुर पहुंचा तो वहां सेल टैक्स ऑफिस के पास डम्फर से एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए.

घायलों को बरेली पीलीभीत टनकपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद टनकपुर में स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों ने रेस्क्यू करके सभी शवों और घायलों को बड़ी मुश्किल से निकाला.

11 घायलों को नबाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है वहीं 4 गंभीर घायलों को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार की ओर से आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के तौर पर दो लाख और घायलों को 50 हजार देने का घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप
यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप
UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'
अनंत सिंह मामले में SC के फैसले पर नीरज कुमार बोले- 'न्यायपालिका में न्याय मिलता है'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget