एक्सप्लोरर

बरेली: कांवड़ यात्रा पर विवाद, बीजेपी विधायक को प्रशासन ने किया ‘नजरबंद’

बरेली डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिथरी चैनपुर से बीजेपी विधायक मिश्र खजुरिया ब्रह्मनान गांव से कांवड़ यात्रा निकाले जाने का समर्थन कर रहे थे, जबकि इस गांव से पहले कभी यह यात्रा नहीं निकली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश हैं कि ऐसी कोई भी नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी, लिहाजा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधायक को पूरे दिन कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया गया.

बरेली: बरेली जिले के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में नई परम्परा बनाते हुए खजुरिया गांव से कांवड़ यात्रा निकलवाने जा रहे क्षेत्रीय बीजेपी विधायक राजेश मिश्र को जिला प्रशासन ने उनके कार्यालय से नहीं निकलने दिया.

जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिथरी चैनपुर से बीजेपी विधायक मिश्र खजुरिया ब्रह्मनान गांव से कांवड़ यात्रा निकाले जाने का समर्थन कर रहे थे, जबकि इस गांव से पहले कभी यह यात्रा नहीं निकली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश हैं कि ऐसी कोई भी नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी, लिहाजा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विधायक को पूरे दिन कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया गया. कांवड़ियों को भी उमरिया गांव के मोड़ पर ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया गया.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों का हर हाल में पालन किया जाएगा. अगर कोई भी नई परम्परा कायम करने की कोशिश करता है और उससे कानून-व्यवस्था बिगड़ती है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा.

उधर, खजुरिया गांव से कांवड़ यात्रा निकालने की कोशिश में करीब डेढ़ सौ कांवड़िए घंटों जनप्रतिनिधियों का इंतजार करते रहे लेकिन अंतिम सूचना मिलने तक कोई भी नेता उमरिया नहीं पहुंच सका था. तनाव के मद्देनजर मौके पर बड़े पैमाने पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं. कांवड़ियों को बीसलपुर मार्ग से होते हुए यात्रा ले जाने के लिए समझाने की कोशिश की जाती रही.

इस बीच, विधायक राजेश मिश्र ने बताया कि उनके नहीं जाने से कांवड़ किस रास्ते से निकलेगी, यह नहीं पता है लेकिन कांवड़ यात्रा हर हाल में निकलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget