एक्सप्लोरर

बरेली: सड़कों की क्वालिटी पर आमने सामने आए बीजेपी विधायक और PWD अफसर

पीडब्लूडी के इंजीनियरों ने हाल ही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जो सड़कें डाली थीं वो महज एक दो महीने में ही जर्जर हो गईं. जब विधायक ने इसकी शिकायत पीडब्लूडी के बड़े अफसरों से की तो इंजीनियरों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

बरेली: यूपी के बरेली में बीजेपी विधायक अपनी ही सरकार में लोक निर्माण विभाग में फैले भ्रष्टाचार से दुखी हैं. पीडब्लूडी के इंजीनियरों ने हाल ही में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जो सड़कें डाली थीं वो महज एक दो महीने में ही जर्जर हो गईं. जब विधायक ने इसकी शिकायत पीडब्लूडी के बड़े अफसरों से की तो इंजीनियरों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और एफआईआर की मांग कर रहे हैं. वहीं प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने पूरे मामले की जाँच के आदेश दिए हैं.

नबाबगंज क्षेत्र में पिछले महीने दिसंबर में सड़कें डाली गई थीं जो अब उखड़ गई हैं. पूरी सड़क की बजरी उखड़ चुकी है और सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है. इतना ही नहीं जो सड़कें अभी डाली जा रही हैं वो भी ऐसी ही हैं. जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीजेपी के स्थानीय विधायक केसर सिंह से की तो उन्होंने मौके पर जाकर सड़क को देखा. इसके बाद इंजीनियरों और ठेकेदार को खरी खोटी सुनाई. पीडब्लूडी के इंजीनियर इस पर लामबंद हो गए और विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इंजीनियरों ने विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग की है और कई दिनों से कामकाज ठप कर रखा है.

इस मामले में प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना की रिपोर्ट संतोष जनक नहीं है. इसलिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति बनाकर डीएम और विधायक मौके पर जाकर सड़क देखेंगे और तीसरी एजेंसी से जाँच कराई जाएगी. अभी तक इन सड़कों की जाँच उनकी की लैब में होती थी लेकिन अब जब शिकायत हुई है तो इसकी तीसरी एजेंसी से जाँच करवाई जाएगी. इसकी रिपोर्ट 15 दिन में आएगी और अगर सड़कों में भ्रष्टाचार उजागर हुआ तो कार्यवाही की जाएगी.

बरेली: सड़कों की क्वालिटी पर आमने सामने आए बीजेपी विधायक और PWD अफसर

विधायक केसर सिंह का कहना है कि जब अटल जी प्रधानमंत्री थे तब ये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू हुई थी. जिस गांव में भी ये सड़क पड़ती थी तो ग्रामीण काफी खुश हो जाते थे क्योंकि सड़क काफी मजबूत बनती थी जो सालों तक चलती थी. लेकिन अब पीडब्लूडी के अफसर इस योजना में पलीता लगाने का काम कर रहे हैं.

उनका आरोप है कि सड़कों की हालत ये है कि जो सड़क पिछले महीने डाली गई थी वो अब एक महीने में ही चलने लायक नहीं रह गई है. करोडों रुपयों की लागत से बन रही इन सड़कों में पीडब्लूडी के अफसर जमकर घोटाला कर रहे हैं.

विधायक केसर सिंह का कहना है कि नरई गांव में भी प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़क बन रही थी उसमें बहुत ही घटिया मैटेरियल लगाया जा रहा था. जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की तो मैंने सड़क को जाकर देखा जिसके बाद मैंने अफसरों से कहा कि मैं भ्रष्टाचार बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करुंगा. विधायक ने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे और हर स्तर पर इन भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों की शिकायत करेंगे.

बरेली: सड़कों की क्वालिटी पर आमने सामने आए बीजेपी विधायक और PWD अफसर

विधायक केसर सिंह के समर्थन में क्षेत्र की जनता भी आ गई है और सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन और अफसरों को ज्ञापन दे रही है. क्षेत्र की जनता का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कें बनाने में जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं.

वहीं PWD के अवर अभियंता और सहायक अभियंता के साथ सभी कर्मचारी और अफसर एक साथ आ गए हैं. अफसरों ने विधायक के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए एसएसपी ऑफिस में धरना दिया. पीडब्लूडी के इंजीनियरों का कहना है कि जब तक विधायक के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी वे सभी काम नहीं करेंगे. अवर अभियंता अरविन्द कुमार का आरोप है कि विधायक और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget