एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: 65 करोड़ का लोन न भरने पर बैंक के अधिकारियों ने की BJP विधायक के घर 'गांधीगिरी'

इलाहाबाद: 65 करोड़ रूपये का लोन चुकता न करने पर पंजाब नेशनल बैंक के अफसरों और कर्मचारियों ने आज इलाहाबाद में बीजेपी विधायक हर्ष बाजपेई के घर पर गांधीगिरी करते हुए अनूठे अंदाज़ में प्रदर्शन किया और उनसे बैंक का लोन चुकता करने की अपील की. गांधीगिरी करने वाले बैंक के कर्मचारी हाथों में गुलाब के फूल और लोन की रकम वापस करने के स्लोगन वाली तख्तियां लेकर विधायक के घर पहुंचे थे.

विधायक हर्ष बाजपेई के घर गए थे बैंक के अफसर औऱ कर्मचारी

बैंक के तकरीबन तीन दर्जन अफसर औऱ कर्मचारी सफ़ेद टी शर्ट और टोपी लगाए हुए विधायक हर्ष बाजपेई के घर गए थे. कुछ देर इंतजार के बाद भी विधायक ने मुलाक़ात नहीं की तो यह लोग बाहर आ गए और कुछ देर गेट पर मौन विरोध जताने के बाद वापस चले गए. विधायक के पिता अशोक बाजपेई बैंक का पैंसठ करोड़ रूपये का लोन चुकता नहीं कर रहे हैं.

दूसरी तरफ विधायक हर्ष बाजपेई को बैंक का यह तरीका पसंद नहीं आया है और उन्हें इसमें विरोधियों की सियासी साजिश नजर आ रही है. विधायक ने अपने घर पर गांधीगीरी करने आए बैंक के अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की बात कही है.

खुद विधायक ने भी लिया हुआ है करोड़ों का लोन

इलाहाबाद सिटी नार्थ सीट से बीजेपी के विधायक हर्ष बाजपेई के पिता अशोक बाजपेई ने कुछ सालों पहले पंजाब नेशनल बैंक से 65 करोड़ रूपये का लोन लिया था. इस लोन के लिए उन्होंने शहर के रामबाग इलाके के उस बंगले को भी गिरवी रखा था, जिसमे विधायक हर्ष बाजपेई रहते हैं. विधायक के पिता ने यह लोग चित्रकूट जिले में गैस इंडस्ट्री लगाने के लिए लिया था. इसी बैंक से खुद विधायक ने भी करोड़ों का लोन लिया हुआ है.

आरोप है कि विधायक के पिता अशोक बाजपेई ने एक तो बैंक का पैसा नहीं लौटाया और दूसरी तरफ गिरवी रखी हुई प्रापर्टी को कानूनी पचड़े में डाल दिया. बैंक के पास जब कोई चारा नहीं बचा तो उसने गांधीगिरी का फैसला लिया. इसके तहत बैंक ने आज विधायक के घर पर पहुंचकर गांधीगिरी की. बैंक का कहना है कि उसने विधायक के उस बंगले में गांधीगिरी की है, जो इस लोन पर गिरवी रखा हुआ है.

गांधीगिरी करने वाले बैंक कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

दूसरी तरफ विधायक ने इस मामले पर सीधा जवाब देने के बजाय उल्टा बैंक को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की. उन्होंने बैंक को सियासत से प्रेरित बताया और इसे खुद को बदनाम करने की साजिश कहा. विधायक ने गांधीगिरी करने वाले बैंक कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget