एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में एसपी साहब का आदेश- अंग्रेजी अखबार पढ़ो और अंग्रेजी में एप्लिकेशन लिखो

नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक बड़े अधिकारी ने कहा कि इस मामले में वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. वहीं एसपी वर्मा ने कहा कि मैंने पुलिसकर्मियों को कम से कम अंग्रेजी का शुरुआती ज्ञान प्राप्त करने के लिए यह पहल शुरू की.

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के पुलिस जवानों के सामने एक नया दुश्मन आकर खड़ा हो गया है, जिसने सभी जवानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दरअसल बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों को अंग्रेजी अखबार पढ़ने और छुट्टी के लिए अंग्रेजी में एप्लिकेशन देने के आदेश दिए हैं. यही आदेश जवानों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. एसपी रंजन देव वर्मा का यह आदेश पिछले सप्ताह जिले के सभी पुलिस स्टेशनों, जिला पुलिस मुख्यालय और पुलिस लाइंस में वर्कशॉप आयोजित होने के बाद जारी किया.

एसपी साहब का आदेश होने के बाद जिले में पुलिसकर्मियों ने पहले से ही अंग्रेजी सीखने के लिए किताबें और डिक्शनरी खरीदनी शुरू कर दी हैं. हालांकि सूबे के बड़े अधिकारियों ने इस आदेश के बारे में कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है.एडीजी (कानून व्यवस्था) पी.वी. रामशास्त्री ने कहा कि उन्हें इन आदेशों की कोई जानकारी नहीं है और यह निर्णय जिला स्तर पर लिया गया है.

देवीपाटन खंड के डीआईजी राकेश सिंह ने कहा कि उन्हें भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, "उच्च स्तर पर ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है. अंग्रेजी का उपयोग महत्वपूर्ण हो या ना हो, यह नीतिगत निर्णय है और पुलिस भर्ती बोर्ड, डीजीपी और अन्य यहां आकलन करते हैं कि हमारे कर्मियों को किसकी जरूरत है. मैं इस संबंध में और कुछ नहीं कह सकता."

अपने आदेश के बचाव में क्या बोले एसपी वर्मा एस.पी. वर्मा ने हालांकि अपने निर्णय का बचाव करते हुए कहा, "यह पहल इसलिए शुरू की गई क्योंकि सभी साइबर क्राइम और सर्विलांस संबंधित जानकारी अंग्रेजी में आती है और हमारे कर्मियों को भाषा की प्राथमिक जानकारी तो होनी चाहिए. मैंने देखा है कि पुलिसकर्मी कोर्ट के अंग्रेजी में दिए गए निर्णयों को समझने में भारी गलतियां कर देते हैं. इसके बाद मैंने पुलिसकर्मियों को कम से कम अंग्रेजी का शुरुआती ज्ञान प्राप्त करने के लिए इस पहल की शुरुआत करने का निर्णय लिया."

साल 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी वर्मा नौ जून को यहां तैनात हुए थे. उन्होंने कहा कि पुलिस कांस्टेबल अब छुट्टी के लिए आवेदन पत्र लिखने के लिए गूगल का सहारा लेने लगे हैं. उन्होंने कहा, "मैं आवेदनपत्र देखता हूं और स्पेलिंग की गलतियां ठीक करता हूं. मैं चाहता हूं कि वे अंग्रेजी के अखबार पढ़ें, डिक्शनरी खरीदें और यह सुनिश्चित करने के लिए मैं विभिन्न पुलिस स्टेशन जाऊंगा."

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया का हो रहा है इंतजार, इसी के बाद होगा फैसला लखनऊ में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा, "एसपी ने यह निर्णय अपनी जिम्मेदारी पर लिया है और जब तक हम इस संबंध में मुख्यमंत्री से कुछ नहीं सुन लेते, तब तक हम ना तो इसे मंजूरी देंगे और ना ही इसे खारिज करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget