एक्सप्लोरर

कुशीनगर: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार

कुशीनगर में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, हमले में पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ग्रामीणों द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटाई का मामला सामने आया है. ग्रामीणों के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. मामला कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तिनबरदाहा गांव के तुरकहा टोले का है जहां गांव के झगड़े को सुलझाने गई पुलिस को पिटकर वापस लौटना पड़ा.

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस ने महिलाओं की पिटाई कर दी. जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी. मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

कुशीनगर: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार

कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तिनबरदाहा गांव में 30 मई को रामा बीन व वकील मदन बीन के बीच में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. मारपीट में कुल 9 लोग घायल हो गए थे. जिसमें वकील के भाई अवधेश का पीजीआई में इलाज चल रहा था. वहीं, रामा बीन जिला अस्पताल में इलाज करा रहा था. पीजीआई में इलाज के बाद अवधेश जब घर पहुंचा तो उसके बाद भी झगड़ा शांत नहीं हुआ.

अवधेश जब डॉक्टर को दिखाने गए थे तभी घर की महिलाएं रामा के दरवाजे पर पहुंच गईं और गाली गलौज के साथ मारपीट करने के लिए उतारू हो गईं. जिसकी सूचना रामा बीन के परिजनों ने 112 पर दी. 112 की गाड़ी मौके पर नहीं थी तो एसओ हनुमानगंज जय प्रकाश पाठक खुद हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए.

कुशीनगर: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार

मौके पर आक्रोशित महिलाओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इसमें अवधेश की तरफ की पांच महिलाओं को चोट लग गई. चोट लगने से फेकनी देवी का सिर फट गया और वह जमीन पर गिर गई. जमीन पर लेटा देख आसपास की महिलाएं पुलिस पर आक्रोशित हो गईं. गांव वालों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने पुलिस की गाड़ी व पुलिसकर्मियों के पर लाठी-डंडे व ईंट से धावा बोल दिया.

मामले की सूचना मिलते ही एसओ नेबुआ नौरंगिया उमेश कुमार और एसओ खड्डा आरके यादव फोर्स लेकर गांव पहुंचे और मामला शांत कराया. सीओ खड्डा शिव स्वरूप ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी. कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया और वाहनों पर पथराव किया. पुलिस पर हमला करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं मौके पर फोर्स तैनात है. छानबीन जारी है.

कुशीनगर: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार

पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी. आपस मे झगड़ा होने पर महिला को चोट लग गई और वह गिर गई. आरोप लगा है कि पुलिस की पिटाई से महिला को चोट आई है, इसकी भी जांच कराई जा रही है. ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. एक महिला सिपाही के साथ ड्राइवर व एक सिपाही को चोटें आई है.

प्रतापगढ़: थाने के भीतर बुजुर्ग की फावड़े से वार कर हत्या, पुलिस विभाग में हड़कंप, तीन सिपाही सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC गाइडलाइंस: केंद्र सरकार पर भड़की प्रियंका चतुर्वेदी, 'यूपी इलेक्शन के नतीजे...'
UGC पर कमेटी को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का केंद्र पर हमला, जानें क्या कहा?
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट
दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट
जोधपुर: सोना खरीदने वाले सावधान! भारी धातुओं के पाउडर से बढ़ाया जा रहा वजन
जोधपुर: सोना खरीदने वाले सावधान! भारी धातुओं के पाउडर से बढ़ाया जा रहा वजन

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget