एक्सप्लोरर

लखनऊ: एथलीट को फोन करके बुलाया, विवाद हुआ तो कर दी गोली मार कर हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में कुर्सी रोड पर बुधवार रात मूलरूप से भदोही निवासी राज्य स्तरीय एथलीट रंगराजन पांडेय (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह स्पोर्ट्स कॉलेज का पूर्व छात्र था.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में कुर्सी रोड पर बुधवार रात मूलरूप से भदोही निवासी राज्य स्तरीय एथलीट रंगराजन पांडेय (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह स्पोर्ट्स कॉलेज का पूर्व छात्र था.

अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार ने बताया कि रंगराजन मूलरूप से भदोही का रहने वाला था. उसने 2010 में स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला लिया और वर्ष 2015 तक वहां रहा. अब वह स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने ही बीएस-टू कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रहा था.

160 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे तक पुलिस होती रही पसीने-पसीने

बुधवार देर रात रंगराजन को उसके किसी परिचित ने फोन कर बुलाया था. वह दोस्त अविनाश और रोहित अवस्थी के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज से करीब तीन किलोमीटर दूर एक स्कूल के पास पहुंचा. वहां पहले से मौजूद लोगों से किसी बात कर लेकर विवाद हो गया और अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी. गंभीर अवस्था में घायल रंगराजन को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि वारदात की सूचना रंगराजन के पिता फूलचंद पांडेय को दे दी गई है. उसके चाचा दरोगा हैं और उन्नाव में तैनात हैं. देर रात वह भी लखनऊ पहुंच गए. पुलिस उसके दोस्तों से वारदात के बारे में जानकारी ले रही है.

नगर निगम के अतिक्रमण हटवाने के दौरान हुआ ड्रामा, दुकानदार ने की आत्महत्या की कोशिश

रंगराजन पांडेय ने 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रदेश का नाम रोशन किया था. स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही उसने वर्ष 2013 में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित अंडर-18 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया था.

एएसपी ने बताया कि रंगराजन 2014 में गुडंबा से ही हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका था. स्पोर्ट्स कॉलेज में गुटबाजी को लेकर रंगराजन ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मार दी थी. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बाद में वह जमानत पर छूटा.

राजेश साहनी की मौत के बाद यूपी एटीएस के कुछ अफसर बगावत के मूड में

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दूसरे गुट के लड़के रंगराजन के नाम से किसी को धमका रहे थे. रंगराजन तक यह जानकारी पहुंची तो उसने नाराजगी जताई थी.

इस बात को लेकर दूसरे गुट से तनातनी चल रही थी. बीती रात दूसरे गुट के लोगों ने उसे फोन कर बुलाया और झगड़े के बाद गोली मार दी. पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है. पुलिस हत्या के पीछे रंजिश व प्रेम प्रसंग की दिशा में भी पड़ताल कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: सड़क पर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, एंबुलेंस पर उठे सवाल
सोनभद्र: सड़क पर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, एंबुलेंस पर उठे सवाल
सपा का मिशन 2027 शुरू, श्यामलाल पाल ने बाराबंकी में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
सपा का मिशन 2027 शुरू, श्यामलाल पाल ने बाराबंकी में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
वृंदावन में प्रेमानंद के शिष्य की मौत पर उठे सवाल, संतों ने मांगी CBI जांच
वृंदावन में प्रेमानंद के शिष्य की मौत पर उठे सवाल, संतों ने मांगी CBI जांच
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
NCPI ने ज्ञानेश कुमार के लिए मांगा भारत रत्न तो भड़के सांसद यूसुफ पठान, 'मुर्शिदाबाद में लोग...'
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
75 साल में पहली बार, भारत ने फाइनल में चैंपियन टीम को रौंदकर जीता गोल्ड
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
Embed widget