एक्सप्लोरर

अटल बिहारी वाजपेयी को नाश्ते में पसंद थे बेसन के लड्डू और मैदे की मठरी

अटल जी को नाश्ते में उन्हें मैदे से बनी मठरी और बेसन का लड्डू बेहद पसंद था, ये दोनों चीजें वह अपने साथ लेकर चलते थे.

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के लोगों के जेहन में जिंदा है लोकतंत्र के महानायक अटल बिहारी वाजपेयी की 28 साल पुरानी यादें, जिस पर वक्त के थपेड़ों के साथ धूल जम गई थी, लेकिन कुरेदने के बाद वह तस्वीर साफ हो गई. अटल ने 26 मई, 1980 को गोपीगंज के रामलीला मैदान में एक सभा को संबोधित किया था. उन्हें सुबह के नाश्ते में मैदे की मठरी और चने के बेसन से बने लड्डू बेहद प्रिय थे.

भदोही जिले के गोपीगंज नगर के व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर अग्रवाल कहते हैं, "राजनीति में अटल युग का अंत हो गया, लेकिन वह अलविदा होकर भी हमारे बीच मौजूद हैं. राजनीति के इस महानायक की हजारों यादों की लड़ियां हमारे पास उपलब्ध हैं, जिसकी याद कर लोगों की आंखें नम हो जाती हैं."

अग्रवाल ने 26 मई, 1980 की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि राजनीति में अब ऐसा व्यक्तित्व पैदा नहीं होगा. अटल जी कहते थे कि राजनीति में विरोध होना चाहिए, विरोधी नहीं. अपनी यादों पर जोर देकर बताते हैं कि 1980 में नगर के रामलीला मैदान में उनकी एक सभा आयोजित थी. वह श्रीराम जायसवाल के आवास पर ठहरे थे, यहां वह सभा के संबोधन के लिए निकले तो लोगों ने उन्हें गाड़ी में बैठने का अनुरोध किया, लेकिन वह पैदल चल दिए. "उन्होंने मुझसे कहा, आप युवा हैं संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहिए."

अग्रवाल ने कहा कि अटल जी को नाश्ते में उन्हें मैदे से बनी मठरी और बेसन का लड्डू बेहद पसंद था, ये दोनों चीजें वह अपने साथ लेकर चलते थे. उन्होंने कहा, "रामलीला मैदान में जब वह भाषण देने लगे तो उस दौरान दिल्ली में इंदिरा गांधी की सरकार थी. उन्होंने चीनी के दाम बढ़ाए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा था कि चीनी कड़वी कर दी गई है."

अग्रवाल ने कहा कि सभा के पूर्व अटल जी का उन्हें घंटों सान्निध्य मिला. वे यादें आज भी जेहन में जिंदा हैं. अटल बिहारी बाजपेयी के जाने से भारतीय राजनीति के स्वर्णिम युग का अंत हो गया है, लेकिन करोड़ों भारतीयों के दिलों में अटल युगों-युगों तक राज करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget