एक्सप्लोरर

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में धांधली का पर्दाफाश, एसटीएफ ने 51 को दबोचा

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रविवार को सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा-2018 में सॉल्वर बैठाने वाले कई गिरोहों का पदार्फाश करते हुए 51 लोगों को गिरफ्तार किया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रविवार को सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा-2018 में सॉल्वर बैठाने वाले कई गिरोहों का पदार्फाश करते हुए 51 लोगों को गिरफ्तार किया है.

लखनऊ से 34, इलाहाबाद से 14, मथुरा से एक और कानपुर से 04 लोग पकड़े गए हैं. सॉल्वर गैंग के लोगों में डाक्टर, फार्मासिस्ट, सरकारी अस्पताल के एक्सरे टेक्निशियन, आरक्षी और इंटर कालेज के प्रवक्ता भी शामिल हैं. पकड़े गए 51 लोगों में मुख्य सरगना समेत 5 सरगना, करीब 20 बिचौलिए, कई अभ्यर्थी और सॉल्वर हैं.

इन लोगों के पास से 49 मोबाइल, 125,070 रुपये, 6 पेन ड्राइव, कई आधार कार्ड, 10 से ज्यादा एटीएम, 3 कारें, 38 प्रश्न पत्र और 25 प्रवेश पत्र आदि बरामद हुए हैं. पकड़ा गया मुख्य सरगना फर्जी दस्तावेजों में सरकारी स्कूल में टीचर था. जो जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया था.

यूपी एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापक-एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर में होना था. डीजीपी ओपी सिंह ने इस परीक्षा में सेंधमारी की आशंका को देखते हुए परीक्षा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंपी थी.

जांच में जुटी एसटीएफ को सर्विलांस की मदद से पता चला था कि एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह पर सॉल्वर को बैठाने की साजिश रची जा रही है. जिन पर टीम नजर बनाए हुए थी.

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गैंग ने अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में पास कराने की गारण्टी दी और उसके एवज में परिक्षार्थी से उसके मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र व किसी भी बैंक का चेक मांगा गया था. परीक्षा में पास होने के बाद चैक में अंकित धनराशि कैश हो जाने पर मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र वापस होने की बात कही गयी. अभ्यर्थियों के फर्जी आधार कार्ड तैयार कर उसमें वास्तविक अभ्यर्थी का विवरण भर सॉल्वर की फोटो लगाई गई थी. गैंग ने ब्लू टूथ डिवाइस से भी कुछ अभ्यर्थियों को नकल कराने की व्यवस्था की थी.

पूछताछ पर मुख्य सरगना ओम सहाय ने बताया कि वह काफी दिनों से इस धन्धे में है. वह बिहार से सॉल्वर बुलाकर प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठाता है. विभिन्न जिलों में भिन्न-भिन्न सेन्टर पर कुछ अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठने के लिए 50 हजार रुपए प्रति सॉल्वर के हिसाब से बिहार से सॉल्वर बुलाये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget