एक्सप्लोरर

बिहार: अश्विनी कुमार चौबे ने सरेआम थानेदार को दी वर्दी उतरवाने की धमकी

अश्विनी कुमार चौबे ने अपने क्षेत्र में जनता दरबार लगाया था. इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. इस दौरान एक पार्टी कार्यकर्ता ने गुंडा रजिस्टर में अपना नाम दर्ज होने की शिकायत की. ये सुनकर मंत्री थानेदार पर भड़क गए.

पटना: बिहार की सियासत धीरे-धीरे दिलचस्प होती जा रही है. पहले तो बीजेपी नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर बयान दिए अब वे नीतीश कुमार के 'सुशासन मॉडल' को चुनौती दे रहे हैं. पहले तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरेआम एसडीओ को हड़काया तो अब केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने थानेदार को सरेआम वर्दी उतरवाने की धमकी दी.

अश्विनी कुमार चौबे ने जनता दरबार में नया भोजपुर ओपी प्रभारी की वर्दी उतरवाने की दी धमकी. चौबे बीजेपी कार्यकर्ता का नाम गुंडा पंजी में दर्ज होने की शिकायत पर भड़क गए. लंबे समय के बाद अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर के डुमरांव पहुंचे अश्विनी कुमार चौबे ने जनता दरबार में जनता को संबोधित किया. जनता की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. इसी कड़ी में एक कार्यकर्ता ने मंत्री से गुंडा रजिस्टर में अपना नाम दर्ज होने की शिकायत की जिसके बाद मंत्री आग बबूला हो गए. उन्होंने नया भोजपुर ओपी थानेदार को अपने सामने बुलाया और जमकर हड़काया. मंत्री ने अधिकारी से कहा कि ऐसा काम मत करिए नहीं तो आपकी वर्दी उतर जाएगी.

इससे पहले बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेघरा के एसडीओ की जमकर खिंचाई की थी. ये दो दिन पहले की बात है. गिरिराज सिंह अपने क्षेत्र में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे थे. दरअसल, गिरिराज सिंह जब लोगों की समस्या सुन रहे थे तो इस दौरान एसडीओ गाड़ी में बैठकर ही उनसे बाचतीच कर रहे थे. इसके बाद गिरिराज सिंह गुस्सा हो गए. उन्होंने कहा, ''आपके बारे में जो भी सुना हूं कोशिश कीजिए कि यह दुबारा न सुनना पड़े.''

एसडीओ को हड़काने के बाद गिरिराज सिंह दूसरे दिन भी नहीं रुके. उन्होंने सीधा सीएम और डिप्टी सीएम पर राहत नहीं देने का आरोप लगाया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि क्या हम आत्महत्या कर लें कुछ न बोले? गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर ये आरोप लगाया कि वे बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे बेगूसराय के जनप्रतिनिधि हैं और चाहे बिहार में जिसकी भी सरकार हो वे बिहार के मुखिया और उप-मुखिया से ही जनमानस की भलाई के लिए शिकायत करेंगें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget