एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: मनचलों की छेड़छाड़ ने रोक दिए हैं बहनों के कदम, खौफ में गुजर रही है जिंदगी

मनचलों के डर से बहनों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. वह पढ़ाई भी नहीं कर पा रही हैं. मामला छेड़छाड़ का है. आते-जाते दो लड़के इनको छेड़ते हैं. आरोप है कि बीती शाम एक छात्रा को एक घर के अंदर खींच लिया गया और छेड़छाड़ की गई.

गाजियाबाद: योगी सरकार के महिला सुरक्षा के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला गाजियाबाद का है जहां मनचलों के डर से बहनों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. वह पढ़ाई भी नहीं कर पा रही हैं. मामला छेड़छाड़ का है, आते-जाते दो लड़के इनको छेड़ते हैं. आरोप है कि बीती शाम एक छात्रा को एक घर के अंदर खींच लिया गया और छेड़छाड़ की गई. यही नहीं विरोध करने पर मारपीट भी की गई.

गाजियाबाद में दो बहनों का स्कूल और कॉलेज जाना मुश्किल हो गया है. वह घर से बाहर निकलने से डरने लगी हैं. मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन का है. आरोप है कि बीती शाम इनमें से एक बहन जो स्कूली छात्रा है, वो अपने घर जा रही थी, तो दबंग मनचलों की मां ने छात्रा को अपने घर के अंदर खींच लिया. वहां पर पहले से उस महिला के बेटे मौजूद थे. दोनों लड़कों को कहा गया कि छात्रा को सबक सिखाया जाए. बाकी सब पैसे देकर संभल जाएगा.

मतलब साफ है कि कानून का भी दबंगों में खौफ नहीं रह गया है. इसके बाद छात्रा चिल्लाई, तो उसकी बहन मौके पर आ गई. उसने घर के अंदर जाकर अपनी बहन को बचाने की कोशिश की. आरोप है कि इसके बाद दोनों छात्राओं के साथ मारपीट की गई. दोनों छात्राओं को चोटें लगी हैं. दोनों को अस्पताल लाया गया जहां पर उनका मेडिकल कराया गया है.

छात्राओं का कहना है कि दबंग मनचलों की वजह से घर से निकलना मुश्किल हो गया है. दोनों बहनों में से एक स्कूल में पढ़ती है, और दूसरी कॉलेज में पढ़ती है. आरोप है कि इससे पहले भी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई थी. मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया था. इसके बाद से ही दोनों लड़कों का परिवार छात्राओं से रंजिश मानता है. लड़कों की मां भी इस विवाद में अपने बेटों का साथ देती है.

बहरहाल मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. साहिबाबाद थानाध्यक्ष दिनेश यादव का कहना है कि तहरीर आई है और उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.

वारदात से साफ है कि एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है. दबंग और मनचलों में पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं रह गया है. तमाम सख्त कानून बनाए जाने के बाद भी लड़कियों के साथ घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लौट रहे अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी से कहा- बहुत-बहुत शुक्रिया, आपने...
दिल्ली लौट रहे अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी से कहा- बहुत-बहुत शुक्रिया, आपने...
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
राजस्थान में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, दो युवक पकड़े
राजस्थान में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, दो युवक पकड़े

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget