एक्सप्लोरर

प्रयागराज: रियल हीरो साबित हुए अमिताभ बच्चन, प्रवासी मजदूरों को परिवार के साथ हवाई जहाज से भिजवाया घर

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट के जरिए उनके घर प्रयागराज भिजवाया है. प्रयागराज आए लोगों मे ज्यादातर गरीब तबके के थे. कई लोगों ने हवाई चप्पल पहनकर सफर किया था तो ज्यादातर लोग पहली बार प्लेन में बैठे थे.

प्रयागराज: सोनू सूद के बाद मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना के चलते मुम्बई में फंसे प्रवासी मजदूरों और उनके परिवार वालों को वापस भेजने की अनूठी पहल शुरू की है. अमिताभ बच्चन ने अपने गृह नगर प्रयागराज समेत यूपी के अलग-अलग शहरों के रहने वाले मजदूरों को बुधवार से हवाई जहाज के जरिये उनके घर भेजने की शुरुआत कर दी है. इसी कड़ी में आज पहले दिन मुम्बई में फंसे 180 प्रवासियों को उनके परिवार वालों के साथ इंडिगो की फ्लाइट से प्रयागराज भेजा गया. प्रयागराज आए ज्यादातर मजदूर गरीब तबके के थे. कई लोगों ने हवाई चप्पल पहनकर सफर किया था तो ज्यादातर लोग पहली बार प्लेन में बैठे थे.

अमिताभ की वजह से हवाई सफर के बचपन के सपने को पूरा करते हुए महीनों फंसे रहने के बाद घर पहुंचने वाले प्रवासी एयरपोर्ट पर पहुंचकर काफी खुश नजर आ रहे थे. हर कोई उन्हें दिल से दुआएं दे रहा था. कोई उनकी सलामती और लम्बी उम्र की कामना कर रहा था तो कोई उन्हें सुपर हीरो और रियल हीरो करार दे रहा है.

प्रयागराज: रियल हीरो साबित हुए अमिताभ बच्चन, प्रवासी मजदूरों को परिवार के साथ हवाई जहाज से भिजवाया घर

अमिताभ बच्चन ने मुम्बई की दो संस्थाओं हाजी अली ट्रस्ट और माहिम दरगाह ट्रस्ट के ज़रिये तकरीबन डेढ़ हजार लोगों को यूपी के चार शहरों तक प्लेन से भेजने की शुरुआत की है. ये सभी लोग मुम्बई में तीन महीने से फंसे हुए थे. रोजगार ठप होने से इनके पास खाने-पीने की दिक्कत हो रही थी. कई के पास तो ट्रेन का किराया भी नहीं बचा था. पहले इन्हें स्पेशल ट्रेन से भेजने की योजना बनाई गई, लेकिन दो दिन ट्रेन नहीं मिलने के बाद बुधवार से इन्हे हवाई जहाज के जरिये घरों तक भेजा जा रहा है.

प्रयागराज: रियल हीरो साबित हुए अमिताभ बच्चन, प्रवासी मजदूरों को परिवार के साथ हवाई जहाज से भिजवाया घर

कहा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन को यूं ही मिलेनियम स्टार नहीं कहा जाता. परदे पर तो वह नायक की भूमिका निभाते ही हैं, लेकिन असल जिंदगी में भी उन्होंने मुश्किल दौर में मुसीबतों का सामना कर रहे मजदूरों व उनके परिवार वालों के लिए हवाई जहाज का इंतजाम कराकर यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ फिल्मी हीरो नहीं बल्कि रियल हीरो हैं.

राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में अयोध्या आ सकते हैं PM मोदी, भेजा जाएगा निमंत्रण

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: विकास कार्यों की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त, यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच
विकास कार्यों की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त, यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच
सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पिता ने असद को उकसाया; कहा- आज इसकी कहानी खत्म कर दो
सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पिता ने असद को उकसाया; कहा- आज इसकी कहानी खत्म कर दो
Delhi News: दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
Ghazipur Murder Case: बेटे की हत्या पर छलका होटल व्यवसायी का दर्द, पुलिस पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप
बेटे की हत्या पर छलका होटल व्यवसायी का दर्द, पुलिस पर लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

वीडियोज

Bollywood news: Karisma Kapoor's 'Brown' trailer released, will wreak havoc in her 'mardaani' avatar
Vasudha: 😍Dev के तीखे सवालों के आगे बेबस हुई Vasudha, रोते ही पिघला Dev का गुस्सा #sbs
IMD ने 10 राज्यों में जारी किया येलो अलर्ट | Weather Alert | Breaking | Monsoon 2026
France news: पेरिस में हंगामा, कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल | France protest
Toyota Innova, The people’s favorite, from celebrities to families | #toyota #toyotainnova #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PSG Champions League: PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
PSG की जीत के बाद पेरिस में बेकाबू हुए फैंस! जश्न के बीच आगजनी और हिंसा
Delhi News: दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
दिल्ली के शालीमार बाग में अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
RCB या गुजरात, कौन जीतेगा फाइनल? रविचंद्रन अश्विन ने कर दी चैंपियन टीम की भविष्यवाणी
RCB या गुजरात, कौन जीतेगा फाइनल? रविचंद्रन अश्विन ने कर दी चैंपियन टीम की भविष्यवाणी
Karuppu BO: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
बॉक्स ऑफिस: धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 3 फिल्मों को पछाड़ा
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
Kalyan Banerjee Attack: 'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
'लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP', बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
इस विदेशी अनाज की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, बाजार में बढ़ रही है डिमांड
Video: 'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
'मिनी हार्ट अटैक दे दिया' बॉक्स में बंद कर जिंदा छिपकली कर दी गिफ्ट, खुलते ही मचा हाहाकार
Embed widget