एक्सप्लोरर

प्रयागराज: जमातियों की मदद करने के आरोपी प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद जेल से रिहा, बोले- नहीं छिपाई कोई जानकारी

जमातियों की मदद के आरोपी इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के राजनीति विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद जेल से रिहा हो गए हैं. जिसके बाद उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि मैंने जमात में शामिल होने की जानकारी नहीं छिपाई.

प्रयागराज: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के राजनीति विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद जेल से रिहा हो गए हैं. घर पहुंचने पर छात्रों ने प्रोफेसर का स्वागत किया. वहीं, प्रोफेसर ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि मैंने तब्लीगी जमात में शामिल होने की कोई भी जानकारी नहीं छिपाई.

प्रोफेसर ने खुद पर लगे आरोपों को बताया गलत

बता दें कि यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष से अनुमति लेकर प्रोफेसर सात मार्च को दिल्ली गए थे. 10 मार्च को वो ट्रेन से वापस प्रयागराज लौट आए. उनके ऊपर इंडोनेशियाई जमातियों को मस्जिद में ठहराने के आरोप लगे हैं. हालांकि, वो अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहे हैं. उनका कहना है कि इंडोनेशिया के जमातियों से उसकी कोई भी पुरानी जान-पहचान नहीं थी. उनका कहना है कि उन्होंने कहीं से मोबाइल नंबर हासिल कर मुस्लिम मुसाफिर खाने का सिर्फ पता पूछा था.

मौलाना साद से फोन पर बातचीत नहीं हुई: प्रोफेसर 

प्रोफेसर ने अपने ऊपर लगे दोनों ही आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने मौलाना साद और असदुद्दीन ओवैसी से फोन पर बातचीत होने से भी इनकार किया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली जमात में शामिल होने के दौरान मौलाना साद से कई बार मुलाकात हुई है.

मौलाना साद की गिरफ्तारी न होने पर कहा

वहीं, मौलाना साद की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर प्रोफेसर ने कहा कि इस मामले में जांच एजेंसियां ही जानकारी दे सकती हैं. उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि मैंने कोई गलती नहीं की है, इसलिए मुझे न्याय जरूर मिलेगा.

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस दौरान उन्हें कई तरह के अनुभव हुए हैं. उन्होंने कहा कि मुझे तमाम छात्रों और प्रोफेसरों का भी समर्थन मिला है. हालांकि, इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार को लेकर प्रोफेसर ने सीधे तौर पर कोई बात नहीं कही.

प्रोफेसर पर आरोप

दरअसल, प्रोफेसर शाहिद पर 10 मार्च तक निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल होने की बात छिपाई. उनपर जमात में शामिल होने वाले विदेशियों को पनाह दिलाने और उनकी मदद करने का आरोप है. इसके अलावा उनपर आरोप है कि जमात में शामिल होने की जानकारी छिपाकर वो 17 मार्च को यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षा में भी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें:

Uttar Pradesh प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिये योगी सरकार ने उठाये बड़े कदम

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget