एक्सप्लोरर

हाईकोर्ट का यूपी पुलिस को आदेश, 'एंटी रोमियो स्क्वॉड ना करें कोई अमानवीय कार्रवाई'

लखनऊ: एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा उत्पीडन रोकने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने आज पुलिस को निर्देश दिया कि लडकियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के नाम पर कोई अमानवीय कार्रवाई ना की जाए.

'एंटी रोमियो स्क्वॉड ना करें कोई अमानवीय कार्रवाई'

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘बाल नहीं मुड़वाया जाना चाहिए, चेहरा काला ना किया जाए और मुर्गा ना बनाया जाए, ऐसे निर्देश दिये गये हैं.’’ ऐंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा उत्पीड़न की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद उक्त दिशानिर्देश जारी किये गये. आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस महीने बीजेपी सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाये गये.

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कल उत्तर प्रदेश सरकार को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड दिशा-निर्देशों का पालन करें और कानून के तहत कार्रवाई करें. कोर्ट की लखनउ पीठ ने एक जनहित याचिका पर उक्त निर्देश दिये.

एंटी रोमियो अभियान के दौरान दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रही पुलिस

न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप साही और न्यायमूर्ति संजय हरकौली की पीठ के समक्ष सुनवायी के लिए आयी याचिका में आरोप लगाया गया था कि पुलिस एंटी रोमियो अभियान के दौरान दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रही है और इसके नाम पर युवा जोडों को परेशान कर रही है.

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वयं जिलों के प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे महिला सुरक्षा के लिए किये जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करें और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दें.

एंटी रोमियो स्क्वॉड के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश

टेलीविजन चैनलों के विजुअल में एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा कुछ जगहों पर युवा जोडों को तंग करते दिखाया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (गृह) से कहा कि वह एंटी रोमियो स्क्वॉड के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश बनायें और सुनिश्चित करें कि किसी युवा जोड़े को अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाए. बीजेपी ने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने का वायदा विधानसभा चुनाव से पहले जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कालेज या अन्य सार्वजनिक जगहों पर घूम रहे किसी लड़के या लड़कों के समूह से पूछताछ करना ही मकसद है ताकि शोहदों में भय व्याप्त हो. उन्होंने कहा कि एकमात्र प्रयास यही है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो और छेड़खानी की घटना ना होने पाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई में खत्म हुई पानी की किल्लत, नासिक में 50 गावों से टूटा संपर्क
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई में खत्म हुई पानी की किल्लत, नासिक में 50 गावों से टूटा संपर्क
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
शिमला के राम मंदिर में पूजा के बाद CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- 'पैसे नहीं, आस्था की चोरी'
शिमला के राम मंदिर में पूजा के बाद CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- 'पैसे नहीं, आस्था की चोरी'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget