एक्सप्लोरर

अलीगढ़ कांड: मायावती बोलीं- 'समाज और सरकार को और ज्यादा सख्त-संवेदनशील होने की जरूरत'

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने शनिवार को बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मजबूत मामला बना रही है, ताकि यह सभी कानूनी प्रक्रियाओं पर खरा उतरे और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए तेजी से न्याय सुनिश्चित हो सके. सभी संदिग्धों के फोन रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं.

नई दिल्ली: अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले को लेकर चारो तरफ गुस्से का माहौल है. लोग अना विरोध दर्ज करा रहे हैं. इसी बीच मायावती ने भी अपनी बात रखी है. मायावती ने ट्वीट कर कहा, ''यूपी में अलीगढ़ के बाद अब हमीरपुर में 5वीं की मासूम छात्रा को अग़वा करके उसके साथ दुष्कर्म व हत्या की दर्दनाक घटना लोगों को काफी ज्यादा विचलित कर रही है और वे अक्रोशित व आन्दोलित हो रहे हैं. इन घटनाओं की रोकथात हेतु समाज व सरकार को और ज्यादा सख्त व संवेदनशील होने की जरूरत है.''

इस मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक जाहिद की पत्नी है और दूसरा उसका भाई मेहंदी हसन है. इस मामले की जांच चल रही है और पुलिस सभी संदिग्धों के फोन रिकार्ड खंगाल रही है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने शनिवार को बताया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मजबूत मामला बना रही है, ताकि यह सभी कानूनी प्रक्रियाओं पर खरा उतरे और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए तेजी से न्याय सुनिश्चित हो सके. सभी संदिग्धों के फोन रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं.

कुलहरि शुक्रवार देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद थे. उन्होंने चेताया कि अगर कोई अफवाह फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है या शांति भंग का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. कुलहरि ने पुष्टि की कि जो दो लोग पकड़े गए हैं, उनमें से एक की उम्र लगभग 43 साल है और उसका आपराधिक इतिहास भी है. उसके खिलाफ गुंडा एक्ट लग चुका है और नाबालिगों के साथ यौन अपराध को लेकर दो बार कार्रवाई हुई है.

उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पाक्सो के दो अलग-अलग मामले और बलात्कार का एक मामला लंबित है. दिल्ली में अपहरण के एक मामले में वह जेल गया था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीन डाक्टरों के पैनल ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया. उन्हें बलात्कार का कोई साक्ष्य नहीं मिला, हालांकि फोरेंसिक विशेषज्ञ नमूनों की जांच कर रहे हैं.

इस बीच, नृशंस हत्या के खिलाफ विरोध प्रकट करने के लिए नगर में कई जगहों पर कैंडल लाइट जुलूस निकाले गये. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने इस जघन्य हत्या की कड़ी निन्दा की है. उन्होंने अपराध को अंजाम देने वालों को जल्द और कड़े से कड़ा दंड देने की मांग की. एएमयू शिक्षक संघ की विशेष बैठक में मांग की गयी कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का तत्काल गठन किया जाए.

एएमयू के छात्रों ने परिसर में कैंडल लाइट मार्च किया. छात्रों ने कानून में बदलाव की मांग की ताकि ऐसे अपराधियों को उसी तरह का कडा दंड मिल सके, जैसा सउदी अरब में मिलता है. मामले में जाहिद और एक अन्य को अब तक गिरफ्तार किया गया है. एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मियों को मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है .

बच्ची टप्पल कस्बे से 30 मई को गायब हुई थी. उसका शव तीन दिन बाद घर के निकट कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला था. अपर पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार ने शुक्रवार को कहा था कि मामला त्वरित गति से चलाया जाएगा. प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट भी शामिल किया जाएगा. फिलहाल बलात्कार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget