एक्सप्लोरर

बिसाहड़ा गांव में सीएम योगी की जनसभा, पहली कतार में दिखे अखलाक की हत्या के 3-4 आरोपी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर के बिसहड़ा गांव में एक रैली की. इस गांव में अखलाक नाम के शख्स की 2015 में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर के बिसहड़ा गांव में एक रैली में कहा कि मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम करती है. इसी गांव में 2015 में मोहम्मद अखलाक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. इस रैली में विशाल राणा समेत अखलाक की पीट-पीट करने हत्या करने के तीन-चार आरोपी भी मौजूद थे. अखलाक हत्याकांड की मुख्य आरोपी विशाल सिंह रैली में काफी आगे की तरफ बैठा था और बीजेपी के पक्ष में नारे लगाता भी दिखाई दिया. विशाल, बीजेपी के स्थानीय नेता संजय राणा का बेटा है. फिलहाल वह जमानत पर है. आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर जाति के आधार पर लोगों को बांटने और ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सिर्फ अपने परिवारों के विकास के लिए काम करती हैं. मुख्यमंत्री ने रैली में कहा," मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, हमारी सरकार ने कहा था कि यह किसी व्यक्ति, परिवार, जाति या धर्म के लिए काम नहीं करेगी, बल्कि गांवों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के हर तबके लिए काम करेगी." मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिना रोक टोक के राज्य में अवैध बूचड़खाने चल रहे थे. उन्होंने कहा,"कौन नहीं जानता बिसहाड़ा में क्या हुआ? सबको पता है. उन्होंने कहा,"कितने शर्म की बात है कि समाजवादी सरकार ने तब भावनाओं को दबाने की कोशिश की और मैं कह सकता हूं कि हमारी सरकार बनते ही हमने अवैध बूचड़खानों को बंद कराया." मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम आतंकियों के आगे जी लगाने के बजाए उनसे गोली और गोले से निपटते हैं. उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अयोध्या में रामजन्मू भूमि नहीं जाने को हिंदुओं का अपमान बताया. पार्टी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के लिये प्रचार करने पहुंचे योगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय आतंकवादियों को ये लोग बिरयानी खिलाते थे, अजहर मसूद जैसे आतंकवादी के नाम के आगे जी लगाते थे लेकिन मोदी सरकार ऐसे आतंकवादियों को गोलों से सबक सिखाती है. सीएम ने कहा कि पाकिस्तान रो रहा है लेकिन भारत के अंदर के विपक्षी दल केवल वोट बैंक के लिए सबूत मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2005 में राम सेतू तोड़ने का कार्य कांग्रेस की सरकार ने किया जबकि हम लोगों ने उस दौरान बड़ा आंदोलन किया और मामला सुप्रीम कोर्ट में गया. उस समय कांग्रेस की सरकार थी. तब कोर्ट ने पूछा था कि क्यों तोड़ा जा रहा है राम सेतु तो कांग्रेस ने कहा था कि राम का कोई अस्तित्व नहीं है. उन्होंने कहा कि अयोध्या के मामले में प्रियंका वाड्रा से जब पूछा गया कि वह राम जन्म भूमि क्यों नहीं गई तो उन्होंने कहा कि वह विवादित स्थल है. ये देश का अपमान है. योगी ने कहा कि आप राम जन्मभूमि इसलिए नहीं गईं क्योंकि आपको लगता है कि वहां जाने से एक वर्ग के लोग नाराज हो जाएंगे. आप हिंदू आस्था के प्रतीक को विवादित कहती हैं. उन्होंने कहा कि हो सकता है राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा को अयोध्या जाने में संकोच होता हो लेकिन मुझे वहां जाने में कोई संकोच नहीं. ये विवादित भूमि नहीं है. जन्म भूमि का मामला इसलिए ही नहीं सुलझ पा रहा है क्योंकि जब भी इस पर सुनवाई होती है तो अनावश्यक रूप से कांग्रेस के वकील तारीख बदलने की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि समझौता एक्सप्रेस में धमाके के बाद कांग्रेस ने शब्द दिया था, हिंदू आतंकवाद. मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेस से कि कहां से ये शब्द आया और कैसे उन्होंने हिंदू को आतंकवाद से जोड़ दिया. ये लोग तुष्टीकरण की नीति के साथ देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर बैन, जानें कैसे करें पहचान, ABP न्यूज ने की जांच
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
'रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज बड़ी घटना नहीं', राहुल गांधी के बयान के बाद बोले JMM नेता
'रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज बड़ी घटना नहीं', राहुल गांधी के बयान के बाद बोले JMM नेता
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget