एक्सप्लोरर

चिन्मयानंद मामले पर अखाड़ा परिषद का यूटर्न, अब लिया समर्थन का फैसला

कानून की एक छात्रा ने पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर यौनाचार व प्रताड़ना का आरोप लगाया है. चिन्मयानंद को एसआईटी ने 20 सितंबर को शाहजहांपुर में उनके आश्रम से गिरफ्तार किया था.

प्रयागराज: हिंदू संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने चिन्मयानंद मामले में यू-टर्न ले लिया है. महंत नरेंद्र गिरि ने पहले घोषणा की थी कि हरिद्वार में 10 अक्टूबर को होने वाली एबीएपी की बैठक में चिन्मयानंद को संत समुदाय से बाहर किया जाएगा. इसी पर यूटर्न लेते हुए उन्होंने कहा कि वे चिन्मयानंद को समर्थन देना जारी रखेंगे.

महंत ने कहा, "चिन्मयानंद के साथ अन्याय हुआ है. संतों की छवि धूमिल करने का यह बड़ा षड्यंत्र है और इस समय हम चिन्मयानंद को अकेला नहीं छोड़ेंगे. लगता है, वीडियो बनाए जाते समय चिन्मयानंद को कई मादक पदार्थ खिला दिए गए थे. इस मामले में कानून की छात्रा की संदिग्ध भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता."

उन्होंने कहा कि लड़की और उसके साथियों द्वारा पैसे मांगे जाने वाला वीडियो सार्वजनिक होने के बाद संतों ने फैसला लिया कि इस मामले को चिन्मयानंद को फंसाने का षड्यंत्र माना जाए. नरेंद्र गिरि ने कहा, "अब हम एबीएपी की हरिद्वार बैठक में चिन्मयानंद का समर्थन करने की घोषणा करेंगे. वह इस मसले को कानूनी तरीके से सुलझाने में सक्षम हैं, लेकिन हम सामाजिक स्तर पर उन्हें समर्थन देते रहेंगे."

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में गृह राज्यमंत्री रहे चिन्मयानंद को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 20 सितंबर को शाहजहांपुर स्थित उनके आश्रम से गिरफ्तार किया था. कानून की एक छात्रा ने उन पर यौनाचार व प्रताड़ना का आरोप लगाया है. लड़की ने चिन्मयानंद का एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. आरोप लड़की को भी 25 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों इस समय शाहजहांपुर जेल में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी का जाना तय! नहीं दाखिल करेंगे नामांकन
बिहार MLC चुनाव: मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी का जाना तय! नहीं दाखिल करेंगे नामांकन
बिहार MLC चुनाव: RJD ने एक सीट पर उतारा उम्मीदवार, सुनील सिंह को दूसरी बार मौका
बिहार MLC चुनाव: RJD ने एक सीट पर उतारा उम्मीदवार, सुनील सिंह को दूसरी बार मौका
राम मंदिर का दरवाजा किधर है...? अखिलेश यादव के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर ने पूछा सवाल
राम मंदिर का दरवाजा किधर है...? अखिलेश यादव के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर ने पूछा सवाल
Jammu News: जम्मू में रिश्ते कलंकित, सौतेले पिता ने नाबालिग पुत्री से किया रेप; आरोपी गिरफ्तार
जम्मू में रिश्ते कलंकित, सौतेले पिता ने नाबालिग पुत्री से किया रेप; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'DMK जैसी पार्टियां अब…'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'DMK जैसी पार्टियां अब…'
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
घर की छत पर उगा सकते हैं शानदार भिंडी, यह रहा एकदम आसान तरीका
Embed widget