एक्सप्लोरर

बिहार: NRC पर प्रस्ताव पास होने पर बोले सुशील मोदी- पीएम ने पहले ही मना किया था

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में एनपीआर को लेकर कहा था कि इसमें संशोधन किया जाएगा.इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पटना: बिहार में विधानसभा से एनआरसी नहीं लागू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है. इसके साथ ही एनपीआर में संसोधन किया जाए, इसको लेकर भी एक प्रस्ताव पारित किया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एनपीआर 2010 के आधार पर कराया जाए इसके लिए केंद्र को पत्र भेजा गया है. इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि अभी देश में एनआरसी लागू करने की कोई बात नहीं है. अब विधानसभा ने सर्वसम्मति से राज्य सरकार का यह प्रस्ताव भी पारित कर दिया कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा और एनपीआर पर 2010 के प्रारूप पर ही लोगों से जानकारी मांगी जाएगी. ''

वहीं बीजेपी कोटा से कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने इस प्रस्ताव को महज खानापूर्ति करार दिया और कहा कि हम केंद्र के साथ हैं. प्रेम कुमार ने कहा कि " केंद्र देखेगा की पुराना फॉर्मेट ठीक है या नया फॉर्मेट ही ठीक है. इसका अभी प्रस्ताव गया है. जहां तक संशोधन की बात है तो इस पर समीक्षा केंद्र को करनी है.''

जनसंख्या नियंत्रण कानून का मुद्दा उठा रहे विधायक संजय सरावगी ने कहा, "कोई एनपीआर की बात समाप्त करने की बात नहीं है. आज तो विपक्ष का चेहरा बेनकाब हुआ है जिस तरह से चौक चौराहे पर महिलाओं को बैठाया गया ये कोई बैक स्टेप नहीं है. जनसंख्या नियंत्रण कानून तो इस देश में लागू होना ही चाहिए. जिस तरह से देश में जनसंख्या बढ़ रही है उसको देखते हुए सबको इस कानून को बनाने के लिए आग्रह करने की जरूरत है.''

विधानसभा ने नीतीश कुमार ने कहा-

बिहार विधानसभा में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि राजस्व मंत्रालय की तरफ से एनपीआर को लेकर केंद्र को पत्र लिखा गया है और ये मंत्रालय बीजेपी के पास है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस पर कई सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली हिंसा को लेकर HC में आधी रात को सुनवाई, घायलों को बड़े अस्पतालों में भेजने का आदेश

पत्थर नहीं गोली लगने से हुई थी रतनलाल की मौत, परिजनों की मांग- शहीद का दर्जा मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget