एक्सप्लोरर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाल्वो बस बनी आग का गोला, UPPRV 100 के जवानों ने बचाई यात्रियों की जान

बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार आधी रात को अचानक चलती बस में आग लग गई. रात का वक्त होने की वजह से सभी यात्री अपनी-अपनी सीट पर सो रहे थे.

कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक दिल दहला देने वाला ममला सामने आया है जहां मंगलवार देर रात दिल्ली की तरफ से आ रही वाल्वो बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई, सुनसान हाईवे पर चीखपुकार मच गयी. घटना स्थल से हाइवे पर कुछ दूरी पर खड़ी यूपी 100 पीआरवी जवानों ने मोर्चा संभाला. जवानों ने बस के शीशे तोड़ कर यात्रियों को बाहर निकलना शुरू किया.

जवानों ने बस के चारो तरफ के शीशे तोड़ दिए और महिलाओ और बुजुर्गो को की मदद में जुट गए. वहीं युवा यात्रियों ने खुद कूद कर जान बचाई, आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने बस में लगी आग पर काबू पाया .

बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार आधी रात को अचानक चलती बस में आग लग गई. रात का वक्त होने की वजह से सभी यात्री अपनी-अपनी सीट पर सो रहे थे. हाईवे पर भी कुछ ही वाहन निकल रहे थे. जिस स्थान पर बस में आग लगी वहां से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हाईवे पर ही यूपी 100 पीआरवी खड़ी थी. पीआरवी के जवान यात्रियों के लिए भगवान के दूत साबित हुए.

दरअसल ड्राइवर को जैसे ही भनक लगी की बस में आग लगी है, उसने बस खड़ी कर दी और कंडेक्टर को जगाया. कंडेक्टर से सभी यात्रियों को जगाया कि और नीचे उतरने को कहा. जब तक यात्री कुछ समझ पाते पूरी बस आग की चपेट में आ गई. इस हादसे में यात्रियों को तो बचा लिया गया, लेकिन यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया है.

बिल्हौर इन्स्पेक्टर ज्ञान सिंह के मुताबिक मंगलवार देर रात बस में आग लगी थी. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था. दूसरे वाहन से सभी यात्रियों को भेजा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का सियासी डेब्यू, बीजेपी के गढ़ में लगाएंगे सेंध!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का सियासी डेब्यू, बीजेपी के गढ़ में लगाएंगे सेंध!
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget