एक्सप्लोरर

औरैया : रामकेश ने दर्ज कराई थी बेटी से छेड़खानी की रिपोर्ट, अगले दिन झाड़ियों के किनारे पड़ा मिला शव

रामकेश का शव सहायल थाना क्षेत्र के चौथा मील इलाके में झाड़ियों के किनारे पड़ा मिला था.परिजनों ने गांव के ही भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश व उनके साथियों पर अपनी बेटी से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज होकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है.

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार को हुई दलित रामकेश नाम के व्यक्ति की ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या में नया मोड़ आ गया है. हत्या का कारण अब जो सामने निकल कर आ रहा है उसके अनुसार रामकेश की हत्या बेटी की छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर की गई है. रामकेश की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तूल दे दिया है.

फिलहाल हत्या करने वाले आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके है. बता दें की शनिवार को रामकेश का शव सहायल थाना क्षेत्र के चौथा मील इलाके में झाड़ियों के किनारे पड़ा मिला था.परिजनों ने गांव के ही भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश व उनके साथियों पर अपनी बेटी से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज होकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है.

पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. घटना के बारे में कहा जा रहा है कि बेला थाना क्षेत्र के पूर्वादूजा निवासी रामकेश की बेटी के साथ गांव के ही तीन युवक अनिल,सर्वेश व प्रयानशू ने छेड़खानी करते हुए रेप का प्रयास किया. इसी दौरान लड़की का चाचा मौके पर पहुंच गया जिससे तीनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए. इस घटना की सूचना स्थानीय बेला थाना में दी गई लेकिन एस ओ दिनेश पांडेय ने भगा दिया.जिसके बाद मृतक रामकेश से कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करवाई जिससे आरोपी रामकेश से खुन्नस खा गए.

रामकेश औरैया जिला कोर्ट से अपनी बेटी के साथ जब वापस घर जा रहा तभी आरोपी रामकेश को गाड़ी में डाल कर फरार हो गए. सुबह रामकेश की लाश ईट पत्थर से कुचली हुई सहायल थाना क्षेत्र के चौथा मील के पास मिली.पुलिस घटना के बाद से अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

पुलिस कप्तान का कहना है कि पुलिस छड़खानी और हत्या दोनों मामलों में तत्परता दिखाई और छेड़खानी के मामले में लड़की के बयान भी करा लिए गए थे. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा कार्यकर्ता के शामिल होने पर सरकार पर निशान साधा और ट्वीट कर लिखा सत्ताधारी नारी सम्मान से छेड़खानी कर रहे है. और उन दलित,गरीब उनके खिलाफ जाते है तो हत्या भी हो जाती है.यूपी पुलिस इनका इनकाउंटर कब करेगी या फिर सत्ता पक्ष के लोगों को अभयदान मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget