एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश में 50 IAS अधिकारियों के तबादले, इकबाल सिंह बैंस होंगे नए मुख्य सचिव

मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सबसे बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. इकबाल सिंह बैंस को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है.

भोपाल: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने प्रदेश के एक पूर्व मुख्य सचिव, कुछ अपर मुख्य सचिवों और विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिवों और सचिवों सहित 50 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जाने का आदेश जारी किया है. मध्यप्रदेश में 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है.

तबादले के संबंध में शनिवार रात को जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी एम गोपाल रेड्डी को ग्वालियर राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है. रेड्डी को मध्यप्रदेश की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के दौरान इसी साल 16 मार्च को मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था, लेकिन कमलनाथ की सरकार गिरने और बीजेपी सरकार आने के बाद उन्हें इस पद से हटा कर इकबाल सिंह बैंस को मुख्य सचिव बना दिया था और तब से रेड्डी अपनी अगली पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे थे.

वहीं, आईसीपी केशरी (1988 बैच के अधिकारी) अब नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष होंगे, जबकि विनोद कुमार सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव और जे एन कांसोटिया पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे.

अनुराग जैन को वित्त विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है, जबकि मोहम्मद सुलेमान लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के ने अपर मुख्य सचिव होंगे. अनुपम को उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाने के साथ- साथ जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

संजय कुमार शुक्ला को औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि शिवशेखर शुक्ला को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का प्रमुख सचिव, प्रतीक हजेला को सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव, डी पी आहूजा को जल संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव, नीतेश कुमार व्यास को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रमुख सचिव, फैज अहमद किदवई को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है.

राजेश कुमार राजौरा को श्रम विभाग का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि मलय श्रीवास्तव को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रमुख सचिव, पंकज राग को संसदीय कार्य विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव, अशोक शाह को महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रमुख सचिव, मनोज गोविल को वाणिज्यिक कर विभाग का प्रमुख सचिव, मनु श्रीवास्तव को ग्वालियर राजस्व मंडल का प्रशासकीय सदस्य बनाया गया है.

नीरज मंडलोई को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संजय दुबे को ऊर्जा विभाग और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रमुख सचिव, डॉ. पल्लवी जैन को आदिम जाति कल्याण विभाग और जनुसूचित जाति कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव, दीपाली रस्तोगी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव, अमित राठौर को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव और करलिन खोंगवार देशमुख को तकनीकी शिक्षा एवं तकनीकी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है.

सुदाम पी खाड़े को जनसंपर्क विभाग का नया अपर सचिव बनाने के साथ- साथ जनसंपर्क मध्यप्रदेश के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है, जबकि जनसंपर्क मध्यप्रदेश के आयुक्त पी नरहरि का तबादला कर उन्हें राज्य सहकारी विपणन संघ भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: सीएम केजरीवाल बोले- दिल्ली में गंभीर केस बहुत कम, 75% मामलों में लक्षण नहीं यूपी: लखनऊ में क्वारंटीन वार्ड ब्वॉय का छलका दर्द, अपने मृत बच्चे को आखिरी बार चूम भी नहीं सका
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Embed widget